{"_id":"6a5131f0a858c8777a0f7645","slug":"three-forest-officials-suspended-in-khair-wood-case-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-179565-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खैर की लकड़ी प्रकरण में तीन वनकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खैर की लकड़ी प्रकरण में तीन वनकर्मी निलंबित
Fri, 10 Jul 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
महेशपुर रेंज में वन विभाग के कब्जे में अवैध खैर लकड़ी भरा ट्रक। स्रोत : वन विभाग।
- फोटो : सांकेतिक
बांकेगंज। महेशपुर वन रेंज के गोला-सिकंदराबाद मार्ग पर खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़े जाने के मामले में तीन वनकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डीटीआर के फील्ड डायरेक्टर (एफडी) एवं क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम डॉ. एच. राजामोहन ने धौरहरा रेंज की जंगल मटेरा बीट में तैनात सेक्शन ऑफिसर विकास नागर और वन निगम के लॉगिंग सहायक शिव मूर्त को निलंबित कर दिया। वहीं बफरजोन की डीएफओ कीर्ति चौधरी ने बीट इंचार्ज अभिषेक राज को निलंबित किया है।
डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि एक सप्ताह पहले महेशपुर वन रेंज में खैर की लकड़ी पकड़ी गई थी। कटान का स्रोत पता लगाने के लिए बफरजोन डीएफओ कीर्ति चौधरी ने उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज तिवारी के नेतृत्व में पांच रेंजर समेत 15 सदस्यीय टीम गठित की है।
टीम धौरहरा रेंज की जंगल मटेरा बीट में सघन कॉम्बिंग कर रही है। जांच के दौरान सेक्शन ऑफिसर विकास नागर, लॉगिंग सहायक शिव मूर्त और बीट इंचार्ज अभिषेक राज प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। इसके बाद तीनों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
डीएफओ कीर्ति चौधरी ने बताया कि कटान के हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच में अन्य वनकर्मी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-- --
रवन्ना छाउछ वन निगम डिपो का, ट्रक महेशपुर रेंज में पकड़ा गया
डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि जांच में पता चला कि धौरहरा रेंज की जंगल मटेरा बीट से काटी गई खैर की लकड़ी छाउछ वन निगम डिपो भेजी जानी थी, लेकिन लकड़ी से भरा ट्रक दूसरी दिशा में करीब 35 किलोमीटर दूर गोला-सिकंदराबाद मार्ग पर पकड़ा गया।
दस्तावेजों की जांच में रवन्ना पर सेक्शन ऑफिसर विकास नागर, बीट इंचार्ज अभिषेक राज और वन निगम के लॉगिंग सहायक शिव मूर्त के हस्ताक्षर मिले। प्रथम दृष्टया तीनों की संलिप्तता मिलने पर उन्हें निलंबित किया गया।