फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   three died including child due to electric wire broke and fell on bike in lakhimpur

लखीमपुर में बड़ी घटना: बाइक पर बिजली का तार गिरने से भाई-बहन समेत तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Mon, 17 Jun 2024 07:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 07:29 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को दर्दनाक घटना घटित हुई। थाना हैदराबाद क्षेत्र में सीतापुर ब्रांच नहर पटरी पर सोमवार को विद्युत लाइन का तार बाइक पर गिर गया। इससे बाइक में आग और करंट लगने से युवक, उसकी बहन और भांजे की मौत हो गई। युवक की मां और भांजी झुलस गईं। 

विज्ञापन
three died including child due to electric wire broke and fell on bike in lakhimpur
घटनास्थल पर जली पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में हेमपुर गांव के पास सीतापुर ब्रांच नहर की पटरी रोड पर विद्युत निगम की लापरवाही से तीन जानें चली गईं। सोमवार शाम हाईटेंशन लाइन के खंभे के इंसुलेटर से निकला 440 वोल्टेज का तार बाइक पर गिर गया। करंट की वजह से बाइक में आग लग गई। इससे भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। जबकि युवक की मां और भांजी छिटक नहर में जा गिरे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में जान गंवाने वाले बाइक चला रहे युवक की दो जुलाई को शादी थी। वह मां के साथ रिश्तेदारी में कार्ड बांटने गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


सोमवार को पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी, बहादुरपुर गांव निवासी बबलू (21) पुत्र अमरीक बाइक से अपनी मां बिंदिया (55) के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में गया था। बहन मंजू (28) पत्नी सोनेलाल निवासी लालपुरवा नीमगांव के ससुराल भी गया। शाम करीब साढ़े चार बजे बबलू अपनी मां, बहन मंजू, भांजे अनमोल (4) और भांजी खुशी (7) के साथ बाइक से बहादुरपुर लौट रहा था। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा जल गए भाई-बहन और भांजा 
हैदराबाद थाना क्षेत्र में हेमपुर गांव के पास सीतापुर ब्रांच नहर रोड पर हाईटेंशन लाइन के खंभे के इंसुलेटर से अचानक तार निकलकर बबलू की बाइक पर आ गिरा। इससे बाइक धूं-धूंकर जलने लगी। करंट लगने की वजह से बबलू, उसकी बहन मंजू और भांजा अनमोल भी जलने लगे। लपटों में घिरने की वजह से तीनों की मौके पर मौत हो गई।

मां बिंदिया और भांजी खुशी छिटककर नहर में जा गिरी, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। हादसे से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ अजेंद्र यादव, थानाध्यक्ष दीपक तिवारी मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिंदिया और खुशी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना का संज्ञान लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और मृतकों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करने के साथ घायलों के उचित इलाज के लिए डीएम को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed