फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three days before the train stopped Reduced the number of passengers

ट्रेन बंद होने के तीन दिन पहले  ही घटी यात्रियों की संख्या

Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Three days before the train stopped Reduced the number of passengers
Rail - फोटो : अमर उजाला
छह हजार के स्थान पर हुई सिर्फ 1255 टिकटों की बिक्री
विज्ञापन

15 अक्तूबर से मैलानी- सीतापुर के बीच बंद हो जाएगा रेल यातायात

 ब्रॉडगेज निर्माण के लिए मैलानी-सीतापुर के बीच 15 अक्तूबर से रेल यातायात बंद हो रहा है, लेकिन यात्रियों की संख्या तीन दिन पहले ही बेहद कम हो गई है। लखीमपुर स्टेेशन पर छह हजार टिकट बिकते थे, जो मंगलवार को सिर्फ 1255 ही रह गई।

सीतापुर मैलानी के बीच अमान परिवर्तन को लेकर 15 अक्तूबर से मेगा ब्लॉक होना है। जिसमें अभी दो दिन शेष हैं, लेकिन यात्रियों ने अभी से ही अन्य वाहनों से आवागमन शुरू कर दिया है, जिससे ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। यात्रियों का कहना है कि दो दिन बाद तो ट्रेने बंद हो जानी है। तो फिर ट्रेनों के इंतजार में समय खराब करना बेकार है। जब तक ट्रेन का इंतजार करेंगे तब तक तो अपने घर पहुंच जाएंगे। यात्रियों द्वारा अन्य वाहनों का सहारा लिए जाने से रेलवे की आय में भी कमी आ गई हैं। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि स्टेशन पर दिखने वाली भीड़ के सापेक्ष टिकट बिक्री कम हो गई है, जिसमें सबसे ज्यादा गिरावट इधर तीन चार दिनों में आई है। रेलवे स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार छह अक्तूबर को 1901, सात को 1722, आठ को 1484, नौ को 1270 और दस अक्तूबर को 1255 टिकट ही बिके । स्टेशन के सीएस ओएन सिंह का कहना है कि मेगा ब्लॉक को लेकर यात्रियों की संख्या कम हो जाने से टिकट बिक्री कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed