{"_id":"57fd149b4f1c1b8e1528e442","slug":"three-days-before-the-train-stopped-reduced-the-number-of-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन बंद होने के तीन दिन पहले ही घटी यात्रियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन बंद होने के तीन दिन पहले ही घटी यात्रियों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rail
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह हजार के स्थान पर हुई सिर्फ 1255 टिकटों की बिक्री
15 अक्तूबर से मैलानी- सीतापुर के बीच बंद हो जाएगा रेल यातायात
ब्रॉडगेज निर्माण के लिए मैलानी-सीतापुर के बीच 15 अक्तूबर से रेल यातायात बंद हो रहा है, लेकिन यात्रियों की संख्या तीन दिन पहले ही बेहद कम हो गई है। लखीमपुर स्टेेशन पर छह हजार टिकट बिकते थे, जो मंगलवार को सिर्फ 1255 ही रह गई।
सीतापुर मैलानी के बीच अमान परिवर्तन को लेकर 15 अक्तूबर से मेगा ब्लॉक होना है। जिसमें अभी दो दिन शेष हैं, लेकिन यात्रियों ने अभी से ही अन्य वाहनों से आवागमन शुरू कर दिया है, जिससे ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। यात्रियों का कहना है कि दो दिन बाद तो ट्रेने बंद हो जानी है। तो फिर ट्रेनों के इंतजार में समय खराब करना बेकार है। जब तक ट्रेन का इंतजार करेंगे तब तक तो अपने घर पहुंच जाएंगे। यात्रियों द्वारा अन्य वाहनों का सहारा लिए जाने से रेलवे की आय में भी कमी आ गई हैं। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि स्टेशन पर दिखने वाली भीड़ के सापेक्ष टिकट बिक्री कम हो गई है, जिसमें सबसे ज्यादा गिरावट इधर तीन चार दिनों में आई है। रेलवे स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार छह अक्तूबर को 1901, सात को 1722, आठ को 1484, नौ को 1270 और दस अक्तूबर को 1255 टिकट ही बिके । स्टेशन के सीएस ओएन सिंह का कहना है कि मेगा ब्लॉक को लेकर यात्रियों की संख्या कम हो जाने से टिकट बिक्री कम हुई है।