फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three arrested with gold, silver and cash worth one crore Nepalese rupees

Lakhimpur Kheri News: एक करोड़ नेपाली कीमत के सोना, चांदी और नकदी समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with gold, silver and cash worth one crore Nepalese rupees
धनगढ़ी। भारत से नेपाल आ रहे तीन नेपालियों को नेपाल पुलिस ने एक करोड़ रुपये नेपाली करेंसी मूल्य के सोना-चांदी और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। भजनी नगर पालिका की बाॅर्डर आउटपोस्ट से तीनों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार तो उक्त माल भारत के किसी महानगर से चोरी कर लाया गया है।
विज्ञापन


कैलाली जिला पुलिस के डीएसपी शैलेंद्र थापा ने बताया कि भजनी नगर पालिका के वार्ड पांच सीमा स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट पगिया पसार के जवानों ने कौवाखेड़ा की तरफ से आ रहे तीन नेपालियों को रोककर तलाशी ली। उनके पास से करीब 80 लाख 79 हजार 500 नेपाली रुपये कीमत का 620 ग्राम सोना और 15 लाख 28 हजार 500 रुपये की आठ किलो चांदी व चांदी के बर्तन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा छह लाख 11 हजार 625 भारतीय रुपये व सऊदी रियाल समेत चार मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम महेंद्र बहादुर शाही निवासी सुर्खेत, हर्क बहादुर विक निवासी पंचपुरी व महेश सुनार निवासी नगर पालिका वार्ड 11 का होना बताया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह उक्त माल कहां से लाए थे और नेपाल में किसे देने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ नेपाली रुपये है। इसका सीजर बनाकर धनगढ़ी-कैलाली कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed