फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three Anganwadi workers were absent, their honorarium was stopped and instructions were given for termination of service

Lakhimpur Kheri News: तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गैरहाजिर, मानदेय रोका, सेवा समाप्ति के निर्देश

Wed, 22 Jul 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three Anganwadi workers were absent, their honorarium was stopped and instructions were given for termination of service
आंनगाबड़ी केंद्र के बच्चों से बात करते हुए सीडीओ अ​भिषेक कुमार। स्रोत: विभाग
लखीमपुर खीरी। आंगनबाड़ी केंद्रों की हकीकत जानने के लिए बुधवार को औचक निरीक्षण पर निकले सीडीओ अभिषेक कुमार को तीन केंद्रों पर कार्यकर्ता गैरहाजिर मिलीं और संचालन सहायिकाओं के भरोसे मिला।
विज्ञापन

बच्चों की उपस्थिति भी नामांकन के मुकाबले बेहद कम थी। सीडीओ ने तीनों कार्यकर्ताओं का मानदेय तत्काल प्रभाव से रोककर सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए। शिथिल पर्यवेक्षण पर संबंधित सुपरवाइजर और सीडीपीओ का वेतन रोकने के लिए भी कहा गया, जबकि जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

निरीक्षण में सदर के बांसताली केंद्र पर कार्यकर्ता नीलम गैरहाजिर मिलीं। यहां 32 बच्चों के नामांकन के मुकाबले केवल छह उपस्थित थे। सरखनपुर प्रथम पर कार्यकर्ता सुनीता वर्मा और सरखनपुर द्वितीय पर राजेश कुमारी अनुपस्थित मिलीं। दोनों केंद्रों पर भी बच्चों की उपस्थिति अपेक्षा से काफी कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति से बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव हैं। सभी समय पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
बता दें कि चार दिन पहले भी सीडीओ ने चहलपुर आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed