फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   This represents less educated more

इस बार भी कम पढ़े-लिखों की नुमाइंदगी ज्यादा

Tue, 03 Nov 2015 05:38 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 03 Nov 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
This represents less educated more
नवनिर्वाचित जिला पंचायत में इस बार भी कम पढ़े लिखे लोगों की नुमांइदगी ज्यादा है। 72 सीटों वाली खीरी जिला पंचायत में चार सदस्य तो निपट निरक्षर हैं जिन्हें हस्ताक्षर करना तक नहीं आता। जबकि 22 ऐसे सदस्य चुने गए हैं जो प्राइमरी शिक्षा से ऊपर नहीं पढ़ पाए हैं। उच्च शिक्षित सदस्यों की संख्या भी 22 है। इनमें छह परास्नातक और 16 स्नातक हैं।
विज्ञापन

जिले की विकास योजनाएं बनाने और उन्हें क्रियान्वित कराने की जिम्मेदारी निभाने वाली जिला पंचायत में कम पढ़े लिखे लोगों का प्रतिनिधित्व चिंता का विषय तो है लेकिन सुखद यह है कि करीब एक तिहाई ऐसे भी सदस्य है जो न केवल शिक्षित है बल्कि अनुभवी भी हैं। इनकी योग्यता का लाभ जिला पंचायत को मिल सकता है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की 72 सीटों पर चुने गए सदस्यों की शैक्षिक योग्यता का जब आकलन किया गया तो पता चला कि केवल परास्नातक तक शिक्षित छह उम्मीदवार ही चुनाव जीत सके हैं। 16 स्नातक सदस्य चुने गए हैं। स्नातक और परास्नातक उम्मीदवारों को प्राइमरी तक शिक्षित उम्मीदवारों ने पटकनी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौंकाने वाला तथ्य यह है कि चुने गए 72 जिला पंचायत सदस्यों में से सबसे ज्यादा संख्या 22 प्राइमरी शिक्षित लोगों की है। 14 जूनियर हाईस्कूल, आठ हाईस्कूल और  दो इंटरमीडिएट तक शिक्षित सदस्य हैं। यह भी यह रोचक तथ्य है कि निर्वाचित सदस्यों में सबसे ज्यादा निरक्षर महिला सदस्य हैं तो उच्च शिक्षा में महिला सदस्य पुरुष सदस्यों से कहीं आगे हैं।
--
नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का शैक्षिक स्तर
निरक्षर                     04
प्राइमरी                    22
जूनियर हाईस्कूल        14
हाईस्कूल                  08
इंटरमीडिएट                02
स्नातक                    16
परास्नातक                 06
..........................................
योग.............................72
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed