{"_id":"6a1337284be87f7874088a3d","slug":"thieves-ransacked-three-houses-in-the-same-night-in-the-village-of-betisahdev-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175891-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गांव बेतीसहदेव में एक ही रात में चोरों ने तीन घर खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गांव बेतीसहदेव में एक ही रात में चोरों ने तीन घर खंगाले
Sun, 24 May 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 24 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
अवधराम के घर में बिखरा पड़ा सामान व टूटा बक्शा। स्रोत ग्रामीण
धौरहरा। ईसानगर क्षेत्र के गांव बेतीसहदेव में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर 35 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। लगातार हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
गांव निवासी अवधराम ने बताया कि गर्मी के चलते परिवार के लोग भोजन करने के बाद घर का मुख्य फाटक बंद कर आंगन में सो गए थे। रात करीब दो बजे चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर बेटियों के बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें सोने की भेसर, नथ, नाक का बूंदा, बाला, झाला, 15 चांदी की अंगूठियां, एक जोड़ी पायल समेत अन्य आभूषण और 20 हजार रुपये नकद उठा ले गए। गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीछे टूटा हुआ बक्सा और कपड़े पड़े मिले।
दूसरी घटना गांव निवासी जयप्रकाश के घर हुई। उन्होंने बताया कि चोर दरवाजे की कुंडी काटकर कमरे में घुस गए और वहां रखे 10 हजार रुपये नकद व दो साड़ियां चोरी कर लीं। खटपट की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए, जिसके बाद चोर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
तीसरी वारदात मैकूलाल के घर हुई। चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए और पांच हजार रुपये नकद व एक टॉर्च उठा ले गए। पोते के रोने की आवाज सुनकर गृहस्वामी की पत्नी जाग गईं, जिसके बाद चोर भाग गए।
एक ही गांव में तीन घरों में हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।