{"_id":"68efe33ee4f2e584e508dd54","slug":"there-will-be-no-problem-in-travelling-home-on-diwali-bhaiya-dooj-and-chhath-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-158471-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिवाली, भैयादूज व छठ पर घर आने-जाने में नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिवाली, भैयादूज व छठ पर घर आने-जाने में नहीं होगी दिक्कत
Wed, 15 Oct 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिवाली, भैयादूज व छठ पूजा पर लोगों को घर आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। परिवहन निगम निर्धारित मार्गों के अलावा कई नए रूट पर भी बसें संचालित करेगा। चालकों व परिचालकों की छुट्टियों पर रोक लगाने के साथ प्रोत्साहन योजना लागू कर दी गई है।
त्योहार पर आने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने सभी बसें ऑन रोड रखने के निर्देश दिए हैं।
चालक, परिचालक व वर्कशाप स्टाफ के अवकाश न लेने पर उन्हें प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया गया है। इसका लाभ नियमित, संविदा व आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारियों को मिलेगा। प्रोत्साहन के तहत 18 से 30 अक्तूबर तक उन्हें नियमित ड्यूटी करनी होगी।
एआरएम गीता सिंह ने बताया कि चालक-परिचालक 12 दिन तक नियमित ड्यूटी कर औसतन 300 किमी प्रतिदिन बस चलाएंगे, उनको 400 रुपये प्रतिदिन की दर से 4800 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, 13 दिन तक ड्यूटी करने पर 450 रुपये प्रतिदिन की दर से 5850 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
मानक से अधिक किलोमीटर अर्जित करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। वहीं, आउट सोर्स कर्मचारियों को 2500 और कार्यशाला कर्मियों को 2100 रुपये दिए जाएंगे।