{"_id":"64eb9c33870c1dd519064534","slug":"there-will-be-ban-on-entry-of-bikes-in-gola-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-4543-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला में आज बाइकों के प्रवेश पर भी रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला में आज बाइकों के प्रवेश पर भी रहेगी रोक
विज्ञापन
छाउछ चौराहे से गुजरते भारी वाहन
लखीमपुर खीरी/ गोला गोकर्णनाथ। सावन के आखिरी सोमवार और भूतनाथ मेले को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाकचौबंद की हैं। भारी और यात्री वाहनों के प्रवेश पर तो पहले ही मनाही थी, अब शहर में बाइकें और साइकिलें भी नहीं घुस पाएंगी। श्रद्धालुओं को मंदिर पैदल ही जाना होगा।
रविवार को गोला गोकर्णनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों को मोहम्मदी बाईपास चौराहे के अस्थायी बस अड्डे से बस मिली। भारी और सवारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। हालांकि सुबह के समय यात्रियों को अस्थायी और स्थायी बस अड्डे का चक्कर लगाना पड़ा। अस्थायी बस अड्डा दोपहर से ही सुचारू रूप से संचालित हो सका। यात्रियों की संख्या में इजाफा तो हुआ, लेकिन लखीमपुर, लखनऊ जाने वाली बसों के आवागमन रूट में बदलाव नहीं किया गया। वहीं सोमवार को कस्बे में बाइकों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।
यातायात निरीक्षक चिरंजीव मोहन ने बताया कि सोमवार को गोला गोकर्णनाथ मंदिर मार्ग पर बाइक और साइकिलों के आवागमन पर भी रोक रहेगी। श्रद्धालु पैदल ही मंदिर जा सकेंगे। गोला की ओर जा रहे भारी वाहनाें को छाउछ, मनिकापुर तिराहा व अन्य स्थानों से डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
छाउछ पर नजर नहीं आया रूट डायवर्जन
शहर के छाउछ चौराहे पर यातायात पुलिस का रूट डायवर्जन नजर नहीं आया। दोपहर 1:30 बजे भारी वाहन धड़ल्ले से गोला रोड पर आते-जाते नजर आए। चौराहे पर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा। लालपुर बैरियर और छाउछ के बीच हो रहे प्रसाद वितरण के पास कांवड़ यात्रियों की भीड़ जुट़ी थी। ट्रक और अन्य भारी वाहन बेरोकटोक गुजरते दिखे। एलआरपी चौराहे पर पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए।
खड़े कराए गए कई ई-रिक्शा
गोला गोकर्णनाथ। प्रतिबंध के बावजूद कस्बे में कई स्थानों पर ई-रिक्शा फर्राटा भरते नजर आए। पुलिस ने कई ई-रिक्शा पकड़कर खड़े कराए और उनका चालान भी किया। निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया गया।