{"_id":"66fef218e2e35857240e4f94","slug":"there-were-cheers-for-maa-shailputridevotees-bowed-their-heads-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-130370-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मां शैलपुत्री के लगे जयकारे... भक्तों ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मां शैलपुत्री के लगे जयकारे... भक्तों ने नवाया शीश
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालु देवी मंदिरों में पहुंचने लगे। बृहस्पतिवार से शुरू हुए नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां शैलपुत्री का पूजन किया।
बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर के सभी देवी मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर के प्राचीन शक्तिपीठ संकटा देवी मंदिर में महिला और पुरुषों ने लंबी लाइन में खड़े होकर देवी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में बनाए गए पंडाल में सजे माता के दरबार में दुर्गा प्रतिमाओं के पास भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस तैनात रहा।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के शीतला देवी, भुइयां माता, बंकटा देवी मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। संकटा देवी मंदिर के आसपास पूजन सामग्री की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मूर्ति स्थापना में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
तिकुनिया। कस्बे के देवी मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने गांव सुथना बरसोला में पहुंचकर देवी मां की पूजा अर्चना की। ऐतिहासिक सुथना देवी मंदिर, राम जानकी पटवा मंदिर में माता की प्रतिमा स्थापित की गईं हैं। श्रद्धालुओं ने यहां पूजा अर्चना करते हुए माता के जयकार लगाए।
गुरुवार को अपराह्न 12 बजे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने ग्राम सुथना बरसोला में मुकेश तथा उसके साथियों द्वारा लगाए गए मां भगवती के प्रतिमा पंडाल पर पहुंचकर नेत्र ज्योति पर बांधी गई पट्टी खोली। इसके बाद पुष्प, अक्षत, मीठा, फल आदि से देवी मां की पूजा की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुनील सत्यार्थी, सतीश राणा ,मुकेश निषाद, टिल्लू अवस्थी, पंकज मिश्रा विनोद यादव, धर्मेंद्र पाल, लवकुश, विष्णु मुकेश गुप्ता ,पवन मौजूद रहे।