{"_id":"5888d4694f1c1b476fcf4782","slug":"there-were-a-few-bills-and-vouchers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिले कुछ बिल और बाउचर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिले कुछ बिल और बाउचर
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
एनआरएचएम घोटाला: रिटायर्ड सीएमओ और सीएमएस ने दर्ज कराए सीबीआई को बयान
एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम मंगलवार को जिले में पहुंची। टीम ने दो दिनों में सात सीएचसी अधीक्षक और वहां के फार्मेसिस्टों द्वारा 2005 से लेकर 2011 तक खरीदी गई दवाओं और उपकरणों की जांच पड़ताल की। इसके अलावा रिटायर्ड सीएमओ और सीएमएस ने भी बुधवार को बयान दर्ज कराए।
सीबीआई के डिप्टी एसपी आईएमएस नेगी एवं इंस्पेक्टर तेज प्रकाश देवयानी ने कुंभी, पसगंवा, मितौली, बांकेगंज, ईसानगर, फूलबेहड़, मोहम्मदी के अधीक्षक और फार्मेसिस्टों से 2005 से लेकर 2011 तक खरीदी गई दवा और उपकरणों के बिल बाउचर की पड़ताल की। हालांकि इस दौरान कुछ बिल बाउचर सीबीआई टीम को नहीं मिले, जिस पर टीम ने सीएचसी अधीक्षकों से एक सादे कागज पर बिल बाउचरों के नहीं मिलने के बावत लिखवाया। वहीं तत्कालीन डिप्टी सीएमओ एमएल आर्या (रिआयर्ड सीएमओ बागपत) और तत्कालीन एसीएमओ परिवार कल्याण राजेंद्र सिंह (रिटायर्ड सीएमएम कानपुर देहात)ने भी बुधवार को जिले पर आकर अपने बयान दर्ज कराए। दो दिन तक जिले में रही सीबीआई टीम को लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची रही।
एक पुराने मामले की सीबीआई जांच चल रही है, इसी सिलसिले में एक टीम आई थी। टीम ने दो दिनों तक रुककर सात अधीक्षकों और फार्मेसिस्टों के बयान लेकर, उस समय के बिल बाउचरों की पड़ताल की है।
विज्ञापन
-डॉ.जावेद अहमद, सीएमओ