फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was no commotion in the exchange of notes even on the second day.

Lakhimpur Kheri News: नोट बदलने में दूसरे दिन भी नहीं दिखी कोई अफरातफरी

Thu, 25 May 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
There was no commotion in the exchange of notes even on the second day.
स्टेट बैंक में दो हजार के नोट बदलते लोग
लखीमपुर खीरी। दो हजार रुपये के नोटों को बदलने और खातों में जमा करने को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी कोई अफरा तफरी नही दिखी। लोगों ने आसानी से अपने खातों में दो हजार के नोट जमा किए। स्टेट बैंक में नोट बदलने के लिए कई लोगों को काउंटर पर खड़े देखा गया। हालांकि ज्यादा भीड़ न होने से नोट बदलने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। एलडीएम के अनुसार दूसरे दिन भी करीब 40 करोड़ रुपये के नोट खातों में जमा हुए हैं।
विज्ञापन

नोट बदलने के लिए स्टेट बैंक में अलग से काउंटर बनाया गया है। अन्य बैंक शाखाओं में नोट बदलने के लिए अलग से काउंटर नहीं बनाए गए हैं। स्टेट बैंक के अलावा दूसरी बैंकों में नोट बदलने के लिए लोग कम ही पहुंच रहे हैं। जबकि खातों में पर्याप्त मात्रा में दो हजार के नोट जमा हो रहे हैं। जिला सहकारी बैंक की सभी शाखाओं में दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए एक फार्म भराया जा रहा है। बहुत से लोग नोट बदलने के झंझट से बचने के लिए अपने नोट सोने चांदी की खरीद, बिजली बिल जमा करने और पेट्रोल पंप पर खपा रहे हैं।

स्टेट बैंक में दो हजार के नोट बदलते लोग

स्टेट बैंक में दो हजार के नोट बदलते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed