फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was no clue of the missing youth, the villagers were angry

Lakhimpur Kheri News: लापता युवक का नहीं लगा सुराग, ग्रामीण गुस्से में

Mon, 28 Aug 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
There was no clue of the missing youth, the villagers were angry
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत वसलीपुर की बंगाली कॉलोनी निवासी से लापता हुए युवक का सात दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली जाकर युवक की तलाश करने की मांग की।
विज्ञापन


बंगाली कॉलोनी निवासी गौर राय का 24 वर्षीय पुत्र दयाल राय 21 अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों का आरोप है कि दयाल राय गांव के ही दो युवकों के साथ गया था। वह दो युवक तो गांव में है, लेकिन दयाल का कहीं पता नहीं है। नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी ही दर्ज की है। रविवार को परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कोतवाली जाकर युवक की तलाश करने की मांग की और सीओ को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन


सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होंने स्वयं गांव जाकर दोनों युवकों से पूछताछ की है। मामले की जांच के साथ युवक को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed