फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was light rain in the morning, heat tormented in the afternoon

Lakhimpur Kheri News: सुबह हुई हल्की बारिश, दोपहर में गर्मी ने सताया

Fri, 13 Jun 2025 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
There was light rain in the morning, heat tormented in the afternoon
तेज धूप से बचने को कुछ इस तरह निकली युवती। संवाद
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार सुबह से मौसम बदला और हल्की बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी। हालांकि जैसे ही दिन चढ़ा तो तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को फिर से सताना शुरू कर दिया। अधिकतम पारा वहीं टिका रहा, हालांकि न्यूनतम पारा दो डिग्री खिसका। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को भी आंधी-बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से कई जगहों पर हल्की बारिश हुई तो मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद जगी। हालांकि अपराह्न 11 बजे के बाद से सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

धूप व उमस भरी गर्मी के साथ गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज से बिजली और तेज हवा के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैलानी में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

मैलानी। शुक्रवार को सुबह यहां मौसम का मिजाज बदल गया। तड़के से ही बादल छाए थे। तेज हवा चल रही थी। सुबह पौने नौ बजे बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक ठीकठाक बारिश हुई। बारिश से पिछले कई दिनाें से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed