फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was doubt on the wife's character, so she was killed by cutting her throat with an axe.

Lakhimpur Kheri News: पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए कुल्हाड़ी से गला काटकर कर दी हत्या

Fri, 14 Apr 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
There was doubt on the wife's character, so she was killed by cutting her throat with an axe.
बिलखते परिजन
फरधान। थाना क्षेत्र के ग्राम मन्योरा गांव में एक व्यक्ति ने चरित्र पर शक होने के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर खुद थाने जा पहुंचा। मृतका की बेटी रोहिणी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मन्यौरा गांव निवासी रोशनलाल को अपनी पत्नी मीरा के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर बुधवार दोपहर खाना खाते समय पति-पत्नी में विवाद होने लगा। बात बढ़ी तो गुस्से में आकर रोशन लाल घर में रखी कुल्हाड़ी उठा लाया और पत्नी मीरा को रसोई में गिराकर गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। इससे 45 वर्षीय मीरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पति हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी लेकर थाने जा पहुंचा और पत्नी की हत्या कर देने की बात बताई। खून से सनी कुल्हाड़ी देखकर पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

फौरन रोशन लाल को हिरासत में लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की बेटी की तहरीर पर आरोपी पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण पति का शक सामने आया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- संदीप सिंह सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed