फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was a scuffle between farmers to get fertilizer, police had to be called

Lakhimpur Kheri News: खाद पाने के लिए किसानों के बीच धक्कामुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 08 Jul 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
There was a scuffle between farmers to get fertilizer, police had to be called
पलिया गन्ना समिति में बंद पड़ा समिति का खाद गोदाम। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में लंबे समय से खाद संकट के बीच मंगलवार को कुछ समितियों पर खाद पहुंचीं तो किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इस कदर बढ़ी कि किसानों में धक्कामुक्की शुरू हो गई।इसको देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण हो सका। यह हाल अधिकांश जगह पर देखने को मिला। इधर, मंगलवार को कई समितियों पर खाद नहीं पहुंची तो कुछ जगह मशीन खराब होने से वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन





यूरिया का ट्रक आते ही किसानों में मची आपाधापी
ममरी। ब्लॉक बांकेगंज क्षेत्र की रोशन नगर साधन सहकारी समिति पर यूरिया का ट्रक आते ही खाद लेने के लिए मारामारी मच गई। समिति के बाहर सैकड़ों की संख्या में किसान लाइन में लगे रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। खाद पाने के लिए किसान चिलचिलाती धूप में खड़े रहे। बावजूद इसके कई किसान यूरिया से वंचित रह गए। सचिव दीप सिंह यादव ने बताया कि ट्रक में 600 बोरी यूरिया आने पर लाइन लगवाकर किसानों को वितरित कराई जा रही है। किसान खाद पाने से कोई वंचित न पाए पूरा प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन



समिति के आगे लग गई भीड़
अमीरनगर। साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को यूरिया का वितरण शुरू हुआ। समिति सचिव अमित तिवारी ने बताया कि 600 बोरी यूरिया मिली है, जिसका वितरण कराया जा रहा है। इधर, यूरिया पाने के लिए किसान काफी समय से परेशान है। मंगलवार को जब यूरिया पहुंची तो एकाएक भीड़ लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



खाद न मिलने से मायूस लौटे किसान
निघासन। किसान समृद्धि केंद्र पर मंगलवार को किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन केंद्र बंद मिलने से मायूसी हाथ लगी। दूसरी ओर कस्बे की सहकारी क्रय विक्रय समिति पर भी खाद का स्टॉक शून्य रहा। कर्मचारियों के मुताबिक, भुगतान प्रक्रिया पूर्ण है, फिर भी खाद की आपूर्ति नहीं हो सकी है। निघासन की बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी-पैक्स के सचिव कौशल किशोर चतुर्वेदी ने बताया कि दो ट्रक यूरिया प्राप्त हुई थी, जो खातेदारों को ऋण पर वितरित किया जा रहा है। लॉट आने पर नकद वितरित की जाएगी। संवाद


धक्कामुक्की होने से कई किसान आपस में भिड़े
बिजुआ। बी पैक्स बस्तोली और मालपुर बी पैक्स पर मंगलवार सुबह 6 बजे से ही किसानों की भीड़ जमा हो गई। किसानों की भीड़ इस बढ़ी की धक्का मुक्की शुरू हो गई। कई किसान आपस में ही भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख केंद्र प्रभारी ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को कंट्रोल कर लाइन लगवाई। सुबह से भूखे-प्यासे लाइन में खड़े किसानों को समझाया। यूरिया को लेकर इतना संकट झेलने पर किसानों में आक्रोश देखने को मिला। संवाद


एक दिन में ही खत्म हो गई खाद, फिर संकट
अलीगंज। किसान सेवा सहकारी समिति अलीगंज में यूरिया, डीएपी और एनपीके का संकट है। सोमवार को यूरिया 600 बोरी आई थी, जो उसी दिन बंट। अब फिर से खाद का संकट हो गया। प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डिमांड लगी है, जो आने वाली है। संवाद


खाद नहीं तो कहीं मशीन खराब
बेहजम। साधन सहकारी समिति भूलनपुर, मुगलीपुर, सिसांवां कला, पैला, ओयल आदि समितियों में यूरिया खाद का वितरण किया जा रहा है, लेकिन साधन सहकारी समिति अंदापुर गौरिया में अभी भी नहीं पहुंची। अछनिया में खाद है, लेकिन मशीन खराब होने से वितरण नहीं हो सका। एडीओ रामपास प्रजापति ने बताया कि मशीन सही होते हुए वितरण शुरू करा दिया जाएगा। संवाद






बीते कई दिन से खाद के लिए भटक रहे किसान



पलियाकलां। पलिया किसान सहकारी गन्ना समिति के तहत आने वाले किसान बीते कई दिनों से यूरिया व डीएपी खाद लेने के लिए भटक रहे हैं। किसानों का कहना है कि खाद अब तक क्षेत्र में आई नहीं है। वह जब समिति के गोदामों पर जाते हैं तो वहां पर ताला लटकता मिलता है। मंगलवार को भी कई किसान पलिया गन्ना समिति के उप खाद गोदाम पर खाद लेने पहुंचे, लेकिन यहां ताला लटकता मिला। पता चला कि बोर्ड बैठक हो रही है और उसमें विचार विमर्श किया जा रहा है।

मझगईं। मझगईं क्षेत्र की त्रिलोकपुर सहकारी समिति खाद स्टोर पर 20 दिन से खाद के लिए किसान भटक रहे हैं। बताया गया है कि अब समिति में खाद आ गई है। इस बारे में समिति सचिव राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम खाद आ गई थी, लेकिन सत्यापन न होने के कारण वितरण शुरू नहीं हो सका है। बुधवार से खाद का वितरण शुरू होगा। संवाद

पलिया गन्ना समिति में बंद पड़ा समिति का खाद गोदाम। संवाद

पलिया गन्ना समिति में बंद पड़ा समिति का खाद गोदाम। संवाद

पलिया गन्ना समिति में बंद पड़ा समिति का खाद गोदाम। संवाद

पलिया गन्ना समिति में बंद पड़ा समिति का खाद गोदाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed