फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was a rise in the price of gold, silver also shined

Lakhimpur Kheri News: सोने की कीमत में आया उछाल, चांदी भी चमकी

Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
There was a rise in the price of gold, silver also shined
लखीमपुर-खीरी। सहालग शुरू होते ही सोना-चांदी के रेट में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। पिछले साल लुढ़के सोने की कीमतें अब बढ़ने लगी हैं। वहीं चांदी के भाव में भी उछाल देखा जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में सोने का दाम 2300 रुपये बढ़ गया। चांदी के भाव में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों के अनुसार, 24 घंटे में ही सोना 350 रुपये महंगा और चांदी 17 सौ रुपये सस्ती हो गई है, हालांकि इससे पहले पिछले पांच दिन चांदी के भाव में उछाल रहा। सराफा कारोबारी हर्ष सेठ ने बताया कि इस समय विवाह आदि कार्यक्रम चल रहे हैं। आभूषणों की ब्रिकी बढ़ी है। भविष्य के लिए भी लोग सोने की खरीदारी करते हैं। इसलिए कीमतों में उछाल आया है।
विज्ञापन

वहीं सराफा व्यापारी शिवम गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की मांग बढ़ी है। माना जा रहा है कि दूसरे देश पहले बफर स्टॉक डॉलर में करते थे, लेकिन वह देश अब गोल्ड में स्टॉक कर रहे हैं। शायद इसी वजह से सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed