फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There lashed vote at polling stations in the second phase

दूसरे चरण में मतदान केंद्रों पर खूब बरसे वोट

Tue, 13 Oct 2015 10:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 13 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
There lashed vote at polling stations in the second phase
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिले के चार ब्लाकों  बांकेगंज, बिजुआ, कुंभी और फूलबेहड़ में मतदान हुआ। मतदान आम तौर पर शांतिपूर्ण रहा। कई जगहों पर रोचक नजारे सामने आए। एक तरफ जहां युवाओं में भारी जोश दिखा वहीं विकलांगों और वृद्धों में भी काफी जोश दिखाई दिया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। मतदाता ब्लाक कुंभी में मतदान शांतिपूर्ण रहा। सुबह से ही मतदाता केंद्रों पर जाकर अपनी पर्ची और वोटर आईडी लेकर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। इस पंचायत चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवाओं का जोश, विकलांगों का जज्बा और बुजुर्गों का साहस देखते बन रहा था। मतदान केंद्रों पर महिलाओं ने भी पूरे जोश के साथ मत डालकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की। ब्लाक क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर 73.5 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन

सुबह से ही क्षेत्र के लाल्हापुर, कोंधवा, कोर्रैया, कोटवारा, देवकली, बांसगांव, कपरहा, बेलाबोझी, कोटखेरबा, अहमदनगर, पुनर्भूग्रंट आदि गांवों में पोलिंग एजेंटों ने मतदान केंद्रों से 200 मीटर की दूरी पर अपने फड़ बिछाकर पर्ची काटने का काम शुरू कर दिया और मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों के मतदान अभिकर्ता मुस्तैदी से लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में मैलानी क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सलावतनगर स्थित मतदान केंद्र पर दोपहर बाद सन्नाटा नजर आने लगा। इसके विपरीत मक्कागंज स्थित पूर्व माध्यमिक मतदान पर पूरे दिन वोट डालने वालों की लंबी लाइन लगी रही। यहां वोट डालने के लिए जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। डीएम किंजल सिंह ने भी क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
बिजुआ। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बिजुुआ शांतिपूर्ण चुनाव के मामले  में सौ फीसदी मार्क्स के साथ अव्वल रहा। मतदान शुरू होने से पहले ही वोटरों की लाइन लग गई थी। दोपहर तक सभी बूथों पर लगभग आधे से ज्यादा वोट डाले जा चुके थे। मलूकापुर कलां में एक कर्मचारी के निधन  के बावजूद सभी बूथों पर करीब करीब सात बजे पोलिंग शुरू हो गई। दिन की  शुरुआत आसमान में बादलों के साथ हुई। सात बजे पोलिंग की शुरुआत होने के समय  कई बूथों पर कम रोशनी की शिकायत जरूर हुई लेकिन कुछ देर के बाद सूरज की  रोशनी होते ही मतदान सुचारू रूप से शुरू हो गया।
वोटर सुबह सात बजे से बूथों पर पहुंच चुके थे। करीब एक घंटे बाद बूथों  पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। हर घंटे बूथ प्रतिशत बढ़ता चला गया। कुछ  बूथों पर कर्मचारी स्लो काम कर रहे थे। इससे दिक्कतें जरूर हुईं लेकिन एक  दो घंटे बाद वोटिंग अपनी रफ्तार से बढ़ती चली गई।
बांकेगंज। कस्बे के प्राथमिक स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पर युवाओं और युवतियों में मतदान का जोश देखने को मिला, जहां पहली बार मतदाता बने वोटरों ने काफी तादाद में हिस्सा लिया। इसमें नवयुवतियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कस्बा निवासी महजबीन नाजमीन ताहिरा, नगमा और खुशबू ने पहली बार मतदान किया।
बांकेगंज के निकटवर्ती प्रतापपुर मतदान केंद्र पर जन्म से नेत्रहीन गांव बल्दीपुर निवासी युवक 70 वर्षीय राजाराम ने वोट डालने के लिए तीन किलोमीटर दूरी तय की। वह पड़ोसी की मदद से मतदेय स्थल पहुंचा। जहां उसने दूसरे की सहायता से अपने मन पसंद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।
बांकेगंज ब्लाक के मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों में भी कम उत्साह नहीं दिखाई दिया। गांव झाऊपुर 95 वर्षीय मोहम्मद रजा छड़ी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे। उनका कहना है कि वह आजादी के बाद से बराबर वोट डालते आए हैं। उन्होंने बताया कि वोट डालने से उन्हें अपार खुशी मिलती है। उधर ग्राम अंबेडकर नगर से 70 साल की वृद्ध महिला यदुरानी अपना वोट डालते हुए बोली कि वोट देने के बाद उनके मन को शांति मिलती है।
18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पहली बार वोटर बने बांकेगंज कस्बा निवासी अक्षत टंडन वोट डालने के लिए सुबह सात बजे से पहले ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए। जहां काफी तलाशने के बाद भी मतदाता सूची में उनका नाम नहीं मिला। वोटर कार्ड दिखाने के बाद भी मतदान कर्मियों ने उनका नाम मतदाता सूची में न होने का हवाला देकर उन्हें वोट डालने से मना कर दिया। इससे वह निराश होकर लौट गए।
प्रतापपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनें मतदान केंद्र पर सास.बहू एक साथ मतदान केंद्र पर पहुंची। सास ने बताया कि इसी साल शादी होकर आई बहू को खुद पोलिंग बूथ लाकर वोट डलवानेआईं हैं।

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के दौरान पुरुषों की  अपेक्षा महिलाओं में उत्साह अधिक था। यहां शाम तक 69 फीसदी मतदान हुआ। दिल्ली में रह कर पढ़ाई कर रही कस्बा निवासी स्वाती सिन्हा पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए चार सौ किलोमीटर लंबी दूरी तय मंगलवार दोपहर बांकेगंज पहुंची। सिर्फ वोट डालने के लिए आईं स्वाती ने यहां पहुंचते ही माता.पिता के साथ कस्बे से चार किलोमीटर दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय पसियापुर मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed