फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is terror of thieves from cities to villages, police is helpless

Lakhimpur Kheri News: शहर से लेकर गांवों तक चाेरों की दहशत, पुलिस बेबस

Fri, 23 May 2025 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
There is terror of thieves from cities to villages, police is helpless
चोरी के बाद फैला पड़ा सामान-फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। शहर से लेकर गांवों तक चोरों की दहशत है। पिछले कुछ दिन से लगातार अलग-अलग क्षेत्राें की चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। घटनाओं के बाद भी खीरी की स्मार्ट पुलिस न तो चोरों का कोई सुराग लगा सकी है और न ही चोरी गया सामान ही बरामद कर सकी है। ऐसे में पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। सबसे ज्यादा चोरियां फरधान, नीमगांव और फूलबेहड़ क्षेत्र में हुईं हैं।
विज्ञापन

शहर में हुईं दो चोरियों का पुलिस ने बीते दिनों खुलासा किया था। खुलासे वाले दिन पुलिस ने करीब नौ लाख नकदी बरामद होेने का दावा किया था, वहीं आरोपी के फरार होने की बात बताई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद ही हाजिर हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसका चालान भेज दिया था। दूसरी घटना में पुलिस ने आरोपी को तो पकड़ा, लेकिन उसके पास से चोरी गए ढाई लाख में से महज 20 हजार रुपये ही बरामद किए गए। आरोपी का चालान कोर्ट भेजा गया था।
विज्ञापन



केस नंबर एक
बीती 16 मई की रात फरधान थाने के ग्राम रतनापुर के तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। चोर गांव निवासी वारिस अली, धर्मेंद्र मौर्य और माखनलाल मौर्य के घर में घुसे और घटना को अंजाम देकर भाग गए। चोर वारिस अली के घर से बीस हजार नकदी समेत पत्नी के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए थे। वहीं माखनलाल मौर्य के घर से अलमारी और संदूकों के ताले तोड़कर 45 हजार रुपये समेत करीब पांच लाख के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए थे। धर्मेंद्र मौर्य के घर से चोर पांच हजार नकदी, बर्तन समेत सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस नंबर दो
15 मई की रात फरधान के ही मऊ दाउदपुर निवासी नीरज कुमार के घर से ढाई लाख नगदी समेत उनकी पत्नी राधा के करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के ज़ेवर चुरा ले गए थे। पीड़ित नीरज का कहना था कि यह 2.5 लाख रुपये वही थे जो उन्होंने सरसों बेचकर जुटाए थे।




केस नंबर तीन
फरधान के गांव जगन्नाथपुर में तीन मई को दो घरों से चार लाख रुपये और सोने-चांदी के ज़ेवर चोरी हो गए थे। गांव निवासी जयपाल सिंह के घर का ताला तोड़कर चोर घर में रखे चार लाख रुपये और करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए थे। वहीं गांव के दूसरे घर कल्लू के यहां से चोरों ने बैग में रखी चाभी से कमरे का ताला खोलकर सोने-चांदी के ज़ेवर साफ कर दिए थे।


केस नंबर चार
फूलबेहड़ के बड़ागांव बसहा में 19 मई की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया था। गांव निवासी सरवन सिंह के मुताबिक, कमरे का ताला तोड़कर चोर अलमारी से सोने का हार, कुंडल, चार अंगूठी, मांग टीका सहित करीब पांच लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। उन्हीं के भाई कुलवंत सिंह के घर से चोर सोने का हार, कुंडल, पायल, चार सोने की अंगूठी और मांग टीका सहित काफी कीमत का सामान चुरा ले गए। वहीं गांव के ही जमुना सागर के घर से मांग टीका, झुमकी, कुंडल, पायल, मटर माला पार कर ले गए। बलराम जयसवाल के घर से दस हजार नकदी और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया।


केस नंबर पांच

नीमगांव थाना क्षेत्र में बीती 12 मई को गांव रसूलपुर में उमेश त्रिपाठी के घर में घुसे चोर लाखों के जेवरों के साथ ही 20 कारतूस चुरा ले गए। वहीं 13 मई को गांव यंगपुर में चोरों की आमद दिखाई दी। चोरों ने गांव निवासी नफीस के घर को निशाना बनाया और नकदी समेत लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। वहीं 21 मई की रात नीमगांव कस्बे की मोबाइल दुकान में चोरी हुई। चोर कई मोबाइल चुरा ले गए।


चोरी की घटनाओं की सूचना पर पुलिस पहुंचती है। गश्त बढ़ाई गई है। घटनाओं को लेकर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए जाते हैं। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा। - संकल्प शर्मा, एसपी खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed