फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is prevention of filariasis but no cure

Lakhimpur Kheri News: फाइलेरिया रोग का बचाव तो है, लेकिन इलाज नहीं

Sat, 10 Aug 2024 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
There is prevention of filariasis but no cure
फाइलेरिया उन्मूलन व कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ करते हुए विधायक: स्रोत स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर खीरी। फाइलेरिया उन्मूलन व कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ शनिवार को सीएमओ कार्यालय में सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया। विधायक और सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता सहित अन्य अफसरों ने फाइलेरिया की दवा भी खाई। जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार ने लोगों को फाइलेरिया रोग से बचाने और एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को पेट में होने वाले कीड़ों के नुकसान से बचाने के लिए दो अभियानों को एक साथ शुरू किया है। फाइलेरिया एक ऐसा रोग है, जिससे बचाव तो है, लेकिन इलाज नहीं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि क्यूसिक मच्छर के काटने से फाइलेरिया होता है। इसे हाथी पांव/ एलीफैन्टेसियासिस के नाम से भी जाना जाता है। इसके लक्षणों में पैरों में सूजन, हाथ में सूजन, पुरुषों में हाइड्रोसील व महिलाओं के स्तनों में सूजन होती है। पिछले वर्ष जिले में 2890 रोगी पाए गए। नकहा, बेहजम, फरधान, फूलबेहड़, रमियाबेहड़, पलिया, कुंभी मोहम्मदी, पसगवां एवं धौरहरा में टीमें घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी और पांच अन्य ब्लॉकों में कैंप लगाकर दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि बच्चों में पेट के कीड़े उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करते हैं। ऐसे बच्चों को अल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। पिछले वर्ष 19,11,717 बच्चों को अल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई थी।

डीपीआरओ ने खुद खाई और ग्रामीणों को खिलाई दवा
फूलबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत ओदरहना में डीपीआरओ विशाल सिंह खुद फाइलेरिया की दवा खाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधान और ग्राम वासियों को दवाई का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्रधान जुलेखा व ग्रामवासियों ने दवाई खाई। डीपीआरओ ने सभी ग्रामवासियों से फाइलेरिया की दवाई हर हाल में सेवन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान नंद नंद किशोर दीक्षित, आंकाक्षा जयसवाल, जुलेखा आदि मौजूद रहे।

फाइलेरिया दवा का वितरण शुरू
मोहम्मदी। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार को फाइलेरिया की दवा का वितरण किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को छोड़कर सभी को निर्धारित मात्रा में दवाओं का वितरण किया गया। सीएचसी अधीक्षक मयंक मिश्र ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी घर-घर दवा खिलाने जाएंगे। बताया कि फाइलेरिया की दवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी में प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य केंद्र में इसके लिए एक अतिरिक्त काउंटर लगाया गया है।

फोटो--- 20


24 हजार बच्चों को खिलाई कीड़े मार दवा



बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, संविलियन, इंटर कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों पर कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. एके सिंह, बीईओ राकेश कुमार और बीडीओ आरके अहिरवार ने बच्चों को कीड़े मार दवा खिलाकर उससे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। अभियान के तहत 24 हजार बच्चों को दवा खिलाई गई। अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को किन्ही कारणों से स्कूल नहीं पहुंचे बच्चों को 14 अगस्त को अभियान चलाकर दवा खिलाई जाएगी। संवाद


फाइलेरिया उन्नमूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बांकेगंज। सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल परिसर में फाइलेरिया बूथ का उद्घाटन किया। अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि फाइलेरिया उन्नमूलन को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में कार्य करना है। तीन दिनों तक पोषक क्षेत्र के विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र समेत सार्वजनिक स्थान पर रहकर दवा का सेवन कराना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed