फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is no electricity or water in Aasra housing

Lakhimpur Kheri News: आसरा आवासों में न बिजली और न पानी

Mon, 02 Jun 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
There is no electricity or water in Aasra housing
आसरा आवास परिसर में बनी पानी की टंकी। संवाद
पसगवां/बरबर। नगर पंचायत बरबर में एक दशक पूर्व लाखों रुपये की लागत से बनवाए गए आसरा आवासों में न बिजली है और न ही पानी। सफाई की व्यवस्था भी मुकम्मल नहीं है। इस कारण यहां रह रहे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत में 152 आसरा आवास बने हैं। इनमें 64 आवास आवंटित कर दिए गए हैं। आसरा आवासों में जलापूर्ति के लिए पानी की टंकी बनवाई गई, लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं होने से यह भी उपयोग में नहीं आ रही। परिसर में भी बिजली नहीं है। कुछ लोगों ने आवासों में कब्जा कर भूसी कंडा, लकड़ी आदि भर दी है। कुछ बाहरी लोगों ने भी आवासों पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

आवासीय भवन में रहने वालों ने बताया कि एक आवास पर कुछ पुलिस कर्मी कब्जा कर रह रहे हैं। बिजली पड़ोस के एक नलकूप से ले रखी है। राजू, अनुज, ओमप्रकाश, रामपाल, गुड्डी आदि ने आवासों में विद्युतीकरण और जलापूर्ति की सुविधा देने की मांग की है। एसडीएम व अधिशाषी अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि आसरा आवासों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed