फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There are insects in the bodies, CMS's reply is that it is a compulsion to keep them in the mortuary for 72 hours

Lakhimpur Kheri News: शवों में पड़े कीड़े, सीएमएस का जवाब 72 घंटे मोर्चरी में रखना मजबूरी

Wed, 04 Sep 2024 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
There are insects in the bodies, CMS's reply is that it is a compulsion to keep them in the mortuary for 72 hours
लखीमपुर खीरी। लावारिश शवों को रखने के लिए भले ही डीप फ्रीजर लगे होने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से शवों की बेकर्दी रुकने का नाम नहीं ले रही। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है कि 72 घंटे की अवधि पूरी होने से पहले ही दो शवों में कीड़े पड़ गए। जानकारी होते ही अधिकारियों ने पंचनामा कराते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


शहर और आसपास मिले लावारिश शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जाता है। यहां पर मात्र एक ही डीप फ्रीजर उपलब्ध है, जबकि पोस्टमार्टम हाउस में छह डीप फ्रीजर लगे हैं, जोकि आए दिन फुंक जाते हैं। बताया जाता है कि मोर्चरी पर चार शव बंद थे, जिनकी शिनाख्त होनी थी। वहां के कर्मचारियों ने एक फ्रीजर में दो शवों को रख दिया था, जबकि दो को सड़ने के लिए जमीन पर ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

गर्मी अधिक होने की वजह से दोनों शवों में कीड़े पड़ गए। शवों से उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोगों को परेशानी होने लगी। शव सड़ने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारी चौकन्ना हो गए। आनन-फानन मोर्चरी पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने शवों का पंचनामा भरते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं सीएमएस आरके कोली ने बताया कि अधिकारियों से वार्ता हुई है। आगे से शव पोस्टमार्टम हाउस ही भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली की खराबी से बंद हो जाते हैं फ्रीजर
पोस्टमार्टम हाउस में शवों को कुछ दिन तक सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर लगे हैं। यहां पर छह शवों को रखा जा सकता है। बिजली की तकनीकी खामियों के चलते बंद हो जाते हैं। शिकायत पर फ्रीजर को सही भी कराया जाता है लेकिन आज तक इसे पूर्ण रूप से सही कराने की जहमत नहीं उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed