फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Theft of Rs 30 lakh including cash and jewellery from former MLA house in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पूर्व विधायक के घर नकदी-जेवर समेत 30 लाख की चोरी, दीवार के पास पड़े मिले दो रिवॉल्वर

Fri, 15 Mar 2024 03:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 03:18 PM IST
सार

धौरहरा के पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी का ईसानगर क्षेत्र के बेलतुआ गांव में घर है। यहां वह परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोर नकदी जेवर समेत काफी सामान समेट ले गए। 

विज्ञापन
Theft of Rs 30 lakh including cash and jewellery from former MLA house in Lakhimpur kheri
पूर्व विधायक के घर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में भाजपा के पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के घर से चोरों ने 20 लाख की नकदी और 10 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। चोर दोनों लाइसेंसी रिवॉल्वर भी उठा ले गए, लेकिन बाद में उन्हें दीवार के पास फेंक गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मौका मुआयना कर थाना पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


धौरहरा के पूर्व विधायक बालाप्रसाद अवस्थी अपने पैतृक गांव बेलतुआ में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात चोरों ने उनके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 20  लाख की नकदी और करीब 10 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। बालाप्रसाद अवस्थी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात अपनी पत्नी, बड़े लड़के राजीव अवस्थी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाकर सोने चले गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात के करीब चोर घर की चहारदीवारी फांदकर घुस आए। बरामदे में टंगी चाबी से ताले खोलकर घर के कमरों में दाखिल हुए और घटना को अंजाम देकर निकल गए। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बर्तन साफ करने के लिए आए नौकर ने घर के दरवाजे खुले होने जानकारी दी तो परिवार में हड़कंप मच गया।

परिवार के सदस्यों ने कमरों में सामान बिखरा देखकर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ धौरहरा, प्रभारी निरीक्षक धौरहरा, प्रभारी निरीक्षक खमरिया व थानाध्यक्ष ईसानगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी देर तक जांच पड़ताल की। चोर पूर्व विधायक के दोनों लाइसेंसी रिवॉल्वर दीवार के पास फेंक गए। 

धौरहरा पुलिस की सक्रियता पर उठ रहे सवाल 
पूर्व विधायक के घर चोरी के बाद से धौरहरा पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। एसपी गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने जांच में लगी टीमों को जरूरी निर्देश देते हुए घटना का जल्द खुलासा करने को कहा। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी है। 

ईसानगर थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरी हुए सामान की अभी तक सूची नहीं मिली है। डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट टीम के साथ अन्य थानों की पुलिस को चोरी के खुलासे में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed