फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   theft away the wallet from the bike

बाइक पर लिफ्ट देना युवक को महंगा पड़ा

Mon, 01 Feb 2016 06:39 PM IST
सिकंद्राबाद।
सिकंद्राबाद। Updated Mon, 01 Feb 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
theft away the wallet from the bike
थाना क्षेत्र नीमगांव के ग्राम अंडूबेहड़ निवासी कमल वर्मा रविवार की शाम बाइक से ससुराल से वापस आ रहा था। रास्ते में भीखमपुर में एक युवक ने उसे रोककर कहा कि उसके पिता बीमार हैं सिकंद्राबाद दवा लेने जाना है उसे भी लिए चलो। बाइक सवार  कमल वर्मा ने उसे बाइक पर बैठा लिया। इस बीच सरायन नदी पुल के पास कमल वर्मा ने युवक को बाइक की डिग्गी तोड़कर पर्स निकालते हुए देख लिया लेकिन वह कुछ बोला नहीं। मौके की नजाकत भांपते हुए वह बाइक लेकर सीधे सिकंद्राबाद चौकी पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को पूरी बात बताई। यह सुन पुलिस कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। तब तक चौकी में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई। चौकी प्रभारी सिकंद्राबाद रामविलास यादव ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम विकास निवासी भीखमपुर थाना मितौली बताया है। पीड़ित के अनुसार पर्स में 50 हजार से अधिक के जेवरात थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक शातिर चोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed