{"_id":"6313bef64ebc826257243cd5","slug":"the-young-man-who-went-to-meet-his-girlfriend-was-beaten-to-death-lakhimpur-news-bly496495450","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने गए युवक को कमरे में बंद कर पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने गए युवक को कमरे में बंद कर पीटा, मौत
विज्ञापन
यूवक की मौत पर मौजूद भीड़
- फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक को लड़की के परिवार वालों ने कमरे में बंद कर बुरी तरह मारा-पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर पिटाई के बाद जहर देने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का दावा है कि युवक ने चूहामार दवा खाई है।
मूड़ा निजाम पुलिस चौकी क्षेत्र के महोलिया गांव निवासी लालाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे धर्मवीर का पास के गांव की सजातीय लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि एक सितंबर की रात 10 बजे प्रेमिका ने धर्मवीर को फोन करके अपने घर बुलाया। लड़की के घरवालों ने दोनों को साथ में देख लिया। गुस्साए परिवार वालों ने युवक को लाठी-डंडों से पिटाई करके कमरे में बंद कर दिया।
आरोप है कि युवक को जबरन जहर पिलाया गया। इसके अलावा प्रेमिका के घरवालों ने युवक के पिता के पास फोन करवाया कि वह उसे से छुड़ा ले जाएं। परिवार के लोग जब लड़की के घर पहुंचे तो उन्हें भगा दिया। हालांकि बाद में युवक को छुड़ाकर लाया गया। हालत नाजुक होने पर मझगवां के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पास के गांव में मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। लड़की के घरवालों ने उसे मारा-पीटा था। शुक्रवार को मृतक ने चूहा मार दवा खा ली थी। परिजन उसे एक प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए थे। तहरीर मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक धर्मवीर का फाइल फोटो- फोटो : LAKHIMPUR