फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man who came to meet his girlfriend was dragged by a tractor

प्रेमिका से मिलने आए युवक को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा

Sun, 12 Sep 2021 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The young man who came to meet his girlfriend was dragged by a tractor

रातभर खंभे से बांधकर लगाई पिटाई, सुबह होने पर चोर बताकर पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
बिजुआ। प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी को अपनी मुलाकात उस वक्त महंगी पड़ गई, जब लड़की के परिजन ने प्रेमी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। गांव वालों के मुताबिक, आरोपी युवक को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा फिर खंभे से रात भर बांधकर बुरी तरह पीटा। सुबह में उसे चोर बताकर पुलिस को सौंप दिया।
मामला बिजुआ चौकी क्षेत्र के गांव का है, जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने आधी रात को उसके घर जा पहुंचा। घर में सुगबुगाहट पाकर नींद से जागे परिजन ने प्रेमी की पकड़कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि गुस्साए परिजन ने प्रेमी को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा फिर खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा। युवक रात भर खंभे से बंधा पड़ा रहा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह परिजन ने पुलिस को चोर पकड़ने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को पकड़कर चौकी ले गई। चौकी प्रभारी ने लल्ला गोस्वामी ने बताया कि दोनों पक्ष आए थे, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है। दोनों में सुलह समझौता हो गया है। विवाद को देखते हुए दोनों पक्ष का शांति भंग की आशंका में मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed