फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man sent money from abroad to his wife's account and transferred it to his own account.

Lakhimpur Kheri News: विदेश से पत्नी के खाते में भेजे रुपये, युवक ने अपने खाते में किए ट्रांसफर

Mon, 22 Sep 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 22 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The young man sent money from abroad to his wife's account and transferred it to his own account.
तिकुनिया। सऊदी अरब कमाने जाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के युवक को महंगा पड़ गया। पत्नी के नाम संयुक्त खाते में भेजे गए रुपए गांव के ही एक युवक ने बहलाकर अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। युवक ने गांव के ही मोहम्मद इलियास के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, आरोपी युवक ने सभी आरोप निराधार बताए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में युवक राजू साहनी ने बताया कि दो वर्ष से वह सऊदी अरब में था। इस बीच गांव निवासी मोहम्मद इलियास ने उसकी पत्नी को बहलाकर उसके खाते से सेंट्रल बैंक तिकुनिया से 1,40,000 रुपये ऑनलाइन अपने खाते में ले लिए। इसके बाद भी वह पत्नी को धमकाता रहा।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी युवक ने जबरन 2,66,000 रुपये फोन से ट्रांसफर कर लिए। पत्नी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पति को मोबाइल फोन पर दी। इसके बाद उसने सऊदी अरब से वापस आकर आरोपी युवक मोहम्मद इलियास के खिलाफ 4,00,000 रुपये ठगी करने की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरोपी मोहम्मद इलियास ने बताया कि जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा, लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। इस संंबंध में कोतवाली प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed