{"_id":"6102f8d08ebc3e587c0971f8","slug":"the-young-man-jumped-from-aira-bridge-to-sharda-did-not-get-a-clue-lakhimpur-news-bly4546886112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐरा पुल से शारदा में युवक ने लगाई छलांग, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐरा पुल से शारदा में युवक ने लगाई छलांग, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
धौरहरा। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र के एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पीलीभीत बस्ती मार्ग पर स्थित शारदा नदी के पुल पर अपनी बाइक खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। अलसुबह हुई घटना की जानकारी राहगीरों ने 112 पर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पीआरवी 2894 में तैनात दरोगा ने बाइक के नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी।
सूचना पाकर परिजन और ईसानगर थाना प्रभारी संजय त्यागी, चौकी इंचार्ज खमरिया शिवप्रसाद पाण्डे घटनास्थल पर पहुंचकर नदी में कूदे युवक की तलाश में जुट गए। मौके पर सीओ धौरहरा टीएन दुबे, तहसीलदार अनिल कुमार यादव मौजूद रहे। खमरिया चौकी क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी सत्येंद्र कटियार (33) पुत्र छेदी लाल कटियार बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे घर से बिना बताए शारदा नदी के पुल पर पहुंचे और अपनी बाइक वहीं पर खड़ी करके नदी में छलांग लगा दी।
रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने लावारिस हालत में खड़ी बाइक और पास में पड़ी चप्पलों को देखकर किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी 2894 के दारोगा ने बाइक के नंबर से परिवारीजनों को सूचना दी। घटना की सूचना पाते ही परिजन में कोहराम मच गया। आननफानन में ग्रामीण और परिजन शारदा पुल पर इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
घटना को गंभीरता से लेते हुए सीओ धौरहरा टीएन दुबे, तहसीलदार अनिल कुमार यादव, ईसानगर थाना प्रभारी संजय त्यागी ने परिजन से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। तहसीलदार ने फ्लड पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। तहसीलदार अनिल यादव ने बताया कि पीएसी के जवान और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।
गुस्साए ग्रामीण और परिजन ने पीलीभीत-बस्ती मार्ग किया जाम
धौरहरा। घटना के छह घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चलने के कारण ग्रामीण और परिजन आक्रोश से भर उठे। उन्होंने गोताखोरों को बुलाए जाने की मांग को लेकर पीलीभीत बस्ती मार्ग को रस्से के सहारे बन्द कर दिया। यह देख खमरिया चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। आश्वासन दिया कि जल्द ही गोताखोरों की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है। चौकी इंचार्ज का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने मार्ग खोल दिया। फ्लड पीएसी के जवान व स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं। शाम चार बजे तक युवक का कहीं सुराग नहीं लगा था। संवाद