{"_id":"69249d5af44ca8710d0a42eb","slug":"the-work-of-cleaning-the-public-toilet-of-singahi-khurd-started-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-161883-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सिंगाही खुर्द के सार्वजनिक शौचालय की सफाई का कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सिंगाही खुर्द के सार्वजनिक शौचालय की सफाई का कार्य हुआ शुरू
Mon, 24 Nov 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द में पब्लिक इंटर काॅलेज के गेट के सामने वर्ष 2016 में बाॅर्डर एरिया डेवलपमेंट के तहत बने सार्वजनिक शौचालय की बदहाली की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। सोमवार को दो सफाईकर्मी यहां साफ-सफाई करते दिखे।
काॅलेज के सामने तत्कालीन ग्राम प्रधान ने वर्ष 2016-17 के बीच शौचालय का निर्माण कराया था और इसे काॅलेज के प्रधानाचार्य को बच्चों के लिए हैंडओवर कर दिया गया था। शुरुआत से काॅलेज की तरफ से इसपर ताला लटका रहा। देखरेख के अभाव में गंदगी का अंबार लग गया और दीवार व छनें भी जर्जर स्थिति में पहुंच गईं। इसकी खबर बीते बुधवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद डीपीआरओ ने इसका संज्ञान लेते हुए सोमवार को ग्राम पंचायत सचिव की देखरेख में सफाई का कार्य शुरू कराया है। इस बारे में सचिव जितेंद्र ने बताया कि शौचालय की सफाई कराई जा रही है।