फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The women of the group reached the police station with a complaint against the bank manager.

Lakhimpur Kheri News: बैंक मैनेजर की शिकायत लेकर थाने पहुंची समूह की महिलाएं

Thu, 17 Sep 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 17 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The women of the group reached the police station with a complaint against the bank manager.
महेवागंज। स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं कई महिलाएं बृहस्पतिवार सुबह शारदा नगर थाने पहुंची। स्थानीय बैंक के शाखा प्रबंधक पर समूह का खाता न खोलने और टालमटोल का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

रेखा, पुष्पा, अनीता, सरोजनी, मोहनी, पूनम, राम दुलारी, राजकुमारी सहित कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि समूह के गठन की फाइल छह माह से नगर की इंडियन बैंक शाखा में जमा है। कई चक्कर लगाने के बाद भी अभी तक खाता नहीं खोला गया। वहीं बचत, केवाईसी, सीसीएल, पासबुक और खातों में मोबाइल नंबर दर्ज न किए जाने का भी आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा ब्लॉक से फोन आता है। जब तक खाता नहीं खुलेगा तब तक धनराशि आवंटित नहीं होगी।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध पर शाखा प्रबंधक ने कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। पुलिस के बुलावे पर शाखा प्रबंधक भी पहुंचे। थाना प्रभारी बृजमोहन बनमाली ने दोनों पक्षों की समस्या जानी। दोनों पक्षों में वार्तालाप बाद बैंक मैनेजर अविनाश ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक अविनाश ने बताया कि ऐसी कोई खास बात नहीं है। खाताधारकों के सभी काम पारदर्शी और प्राथमिकता पर किए जाते हैं। मामला सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed