फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The woman who was hurt by the rape, tried to commit sucide

दुष्कर्म से आहत महिला तीमारदार ने खुदकुशी की कोशिश की

Sun, 12 Dec 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
The woman who was hurt by the rape, tried to commit sucide
महेवागंज। एक निजी अस्पताल के अंदर सामूहिक दुष्कर्म के बाद आहत महिला तीमारदार के खुदकुशी की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप अस्पताल के ही दो कर्मचारियों पर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बृहस्पतिवार की रात अपने एक रिश्तेदार को फूलबेहड़ इलाके के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। तीमारदारी में लगी महिला को अस्पताल के एक कर्मचारी ने दवा देने के बहाने छत पर बुलाया। भनक लगते ही दूसरा कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह चंगुल से छूटी महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे परिजन ने घटना की जानकारी अस्पताल संचालक को दी। अस्पताल संचालक ने दोनों कंपाउंडरों को डांट डपट कर वहां से भगा दिया। पीड़ित महिला घर पहुंची और बदनामी के डर से उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिजन की नजर पड़ी और उसे सकुशल बचा लिया गया। अगले दिन घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया और आईंपीसी की धारा 376 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

महिला का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान कराया गया है। मामले में सुसंगत धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
- टीएन दुबे, सीओ धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed