{"_id":"69ac650b33b3cdc8f0037279","slug":"the-woman-was-murdered-by-her-brother-in-law-sister-in-law-and-nephew-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-169831-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जेठ-जेठानी व भतीजे ने मिलकर की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जेठ-जेठानी व भतीजे ने मिलकर की थी महिला की हत्या
Sat, 07 Mar 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
आरोपी उमा देवी-संवाद
लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 फरवरी की रात हुई महिला की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। हत्या महिला के जेठ, जेठानी और उनके बेटे ने मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी जेठ सरोज पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है।
सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने 23 फरवरी की रात महिला को घर बुलाया था। पहले से बनाई गई योजना के तहत तीनों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के बाहर गेहूं के खेत में फेंककर भाग गए।
उधर महिला के बेटे मां की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार, अशोक कुमार और एसआई केके यादव को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को मृतका के जेठ सरोज, जेठानी उमा देवी और उनके पुत्र शिवशंकर पर शक हुआ। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें तीनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।