{"_id":"68a4b60d52e23f93860b44c2","slug":"the-wires-of-the-inter-district-kohinoor-gang-are-connected-to-kheri-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-153578-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खीरी से जुड़े हैं अंतरजनपदीय कोहिनूर गैंग के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खीरी से जुड़े हैं अंतरजनपदीय कोहिनूर गैंग के तार
Tue, 19 Aug 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लूट और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले कोहिनूर गैंग के तार खीरी जिले से भी जुड़े हैं। गैंग के लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से भाग जाते थे। हालांकि, सीतापुर पुलिस ने गैंग के चार सदस्याें को गिरफ्तार किया है।
गैंग के दो सदस्यों ने चार अगस्त को खीरी थाना क्षेत्र में एक लूट की घटना को अंजाम देना चाहते थे, लेकिन कामयाब नहीं हो सके थे। सीतापुर पुलिस ने सोमवार को कोहिनूर गैंग के खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गैंग के चार सदस्य अमीश कुमार पासी निवासी मोहल्ला अम्बर सरांय कस्बा व थाना लहरपुर जनपद सीतापुर, शिवम जायसवाल निवासी मोहल्ला टाडां सलार कस्बा व थाना लहरपुर जनपद सीतापुर, बडा प्रांशू उर्फ प्रियांशू वर्मा निवासी ग्राम जमसकरा मजरा बेनीसरांय थाना लहरपुर जनपद सीतापुर व संदीप वर्मा उर्फ सचिन निवासी ग्राम उदनापुर कलां थाना हरगांव जनपद सीतापुर को अचाकापुरवा मोड़, मतुआ, थाना सकरन के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
खीरी थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि सीतापुर पुलिस की पूछताछ के दौरान गैंग के सदस्यों ने लूट के प्रयास की घटना स्वीकारी है। बीती चार अगस्त को खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम गौरिया-भीलम के समीप दो बाइक सवार गैंग के लुटेरों ने लगुचा निवासी दिलीप कुमार रस्तोगी को उस समय रोक लिया था, जब वह शाम को अपने घर वापस जा रहे थे।
बताया जाता है कि लुटेरों ने बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन दिलीप और उसके बेटे आदर्श के शोर मचाने पर वह भाग गए थे। दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।