फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The winning participants and teams were felicitated

Lakhimpur Kheri News: विजेता रहे प्रतिभागियों व टीमों को किया सम्मानित

Tue, 02 Sep 2025 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The winning participants and teams were felicitated
पलिया के गुरुनानक कॉलेज में विजेता टीम को पुरस्कृत करते प्रबंधक। स्रोत : कॉलेज
पलियाकलां। श्री गुरुनानक देव काॅलेज में इंडियन पेसिफिक स्पोर्ट फेडरेशन की तरफ से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन एक सितंबर तक किया गया था। इसमें आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान पाने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


दुधवा मार्ग पर स्थित श्री गुरुनानक देव काॅलेज में इंटर स्कूल स्टेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इसमें लखीमपुर, बरेली, लखनऊ, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ की टीमों ने खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लिया। क्रिकेट में बरेली ने प्रथम व गुरु नानक देव काॅलेज ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

खो-खो बालक व बालिकाओं में लखनऊ ने प्रथम, गुरु नानक देव काॅलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में कौशाम्बी ने प्रथम व श्री गुरुनानक देव काॅलेज पलिया की टीम ने द्वितीय स्थान पाया। विद्यालय के प्रबंधक हरविंदर पाल सिंह स्वीट ने सभी को पुरस्कार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed