{"_id":"69c6c2dd2892bcaaa00046e9","slug":"the-wells-trap-is-broken-selfies-are-above-danger-is-below-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-171399-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कुएं का टूटा जाल, ऊपर सेल्फी… नीचे खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कुएं का टूटा जाल, ऊपर सेल्फी… नीचे खतरा
Fri, 27 Mar 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोला के गोकर्ण तीर्थ के मध्य प्राचीन कुएं के टूटे जाल पर जोखिम लेकर सेल्फी लेते युवा श्रद्धालु।
गोला गोकर्णनाथ। शहर के निर्माणाधीन कॉरिडोर परिसर में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां जरा सी चूक किसी की जान ले सकती है। गोकर्णतीर्थ के सूखे परिसर में श्रद्धालु जोखिम उठाकर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं, जबकि सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
चैत्र माह में पौराणिक शिव मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान तीर्थ के बीच स्थित भगवान शिव की विशाल मूर्ति के साथ फोटो और सेल्फी लेने का ट्रेंड बढ़ गया है। खासकर युवा और बच्चे प्राचीन कुएं के पास लगे जर्जर जाल पर चढ़कर फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं।
कुएं की मुंडेर से जाल उखड़ चुका है और उस पर चढ़ने से वह हिचकोले खाने लगता है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर उस पर चढ़ रहे हैं। एक युवक तो टूटी मुंडेर से जाल के नीचे कुएं के भीतर घुसकर फोटो खिंचवाता दिखा।
विज्ञापन
यह जर्जर जाल महीनों से इसी हालत में पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एसडीएम और नगर पालिका परिषद के ईओ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि इस लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारियों और कॉरिडोर निर्माण कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। जाल को जल्द ठीक कराया जाएगा।