{"_id":"699c8f73fe63ed34c70ad98f","slug":"the-tune-of-the-name-shyam-resonated-in-mailani-and-bhira-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-168967-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैलानी और भीरा में गूंजी श्याम नाम की धुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैलानी और भीरा में गूंजी श्याम नाम की धुन
Mon, 23 Feb 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
निशान यात्रा निकालते श्याम भक्त। संवाद
- फोटो : संवाद
मैलानी/भीरा। फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर मैलानी और भीरा कस्बों में खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्राएं धूमधाम से निकाली गईं। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण श्याम भक्ति से सराबोर रहा।
मैलानी में श्री श्याम परिवार समिति के तत्वावधान में मेन मार्केट स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। निशान यात्रा मुख्य बाजार, छत्तीस ब्लॉक कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, चमन चौराहा, गौतम नगर, पंचायत, भीरा मार्ग, बाइपास तिराहा, खुटार मार्ग, थाने के सामने और गोल मार्केट से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, हनुमान बंसल, नरेश यादव, कैलाश अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, करन वीर वालिया सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।
उधर, भीरा में खाटू श्याम मंदिर से निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ। महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में निशान लेकर भजनों की धुन पर झूमते-नाचते नगर भ्रमण पर निकले। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का समापन मनोकामना शिव श्याम मंदिर में हुआ, जहां विधि-विधान से निशान समर्पित कर आरती की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
दोनों कस्बों में निकली यात्राओं ने फाल्गुन महोत्सव को उल्लास और श्रद्धा के रंग में रंग दिया।

निशान यात्रा निकालते श्याम भक्त। संवाद- फोटो : संवाद