फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The truck trampled the bike rider, the woman and the fetus died

ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंदा महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत

Sun, 01 Aug 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
The truck trampled the bike rider, the woman and the fetus died
संपूर्णानगर रोड पर हुआ हादसा, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

एंबुलेंस के लिए भटकते रहे परिजन, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
पलियाकलां। संपूर्णानगर रोड पर एक तेज रफ्तार बजरी भरे ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला और उसके पांच महीने के गर्भस्थ शिशु की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पलिया के रिक्खीपुरवा गांव निवासी सुभाष की गर्भवती पत्नी गुड्डी (20) पटिहन निवासी अपने जीजा ननकू के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इस दौरान पलिया-संपूर्णानगर रोड पर गुदरिया बाबा देवस्थान के कुछ पहले एक तेज रफ्तार बजरी भरे ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला उछलकर ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक महिला को रौंदता चला गया। ट्रक के पहियों से दबकर महिला का पेट फट गया और करीब पांच माह का गर्भस्थ शिशु सड़क पर आ गया। हादसे में महिला का जीजा ननकू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने बोलेरो से घायल जीजा को सीएचसी पहुंचाया। घटना के बाद रोड पर भीड़ लग गई। सूचना पर वहां पहुंचे परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। महिला के जीजा ननकू को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के लिए भटकते रहे परिजन
घटना में घायल ननकू के लिए उसके परिजन एंबुलेंस ढूंढने के लिए भटकते दिखे। 108 एंबुलेंस की हड़ताल के कारण चक्का जाम है। शनिवार को ननकू के परिजन भी एंबुलेंस न मिलने से परेशान दिखे। बाद में उन्हें निजी गाड़ी से घायल ननकू को जिला अस्पताल ले जाने को मजबूर होना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed