फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The trend of visiting Dudhwa forests through AC tourist coach increased

Lakhimpur Kheri News: एसी टूरिस्ट कोच से दुधवा के जंगलों की सैर का बढ़ा रुझान

Sat, 14 Jun 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The trend of visiting Dudhwa forests through AC tourist coach increased
शनिवार को बिछिया जाने को टूरिस्ट पैसेंजर में जुड़ा टूरिस्ट कोचस्रोत-संवाद
मैलानी। हेरिटेज मीटरगेज पर संचालित एसी टूरिस्ट कोच शनिवार को दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों की सैर के लिए पर्यटकों से फुल रवाना हुआ। इस बार गर्मी की छुट्टियों में जून में पर्यटक अचानक बढ़ गए हैं। 29 जून तक सभी फेरों की सीटें फुल होने से कोच से जंगल की सैर को ख्वाहिशमंद तमाम पर्यटकों को अब निराशा हाथ लग रही है। हालांकि, यहां दो टूरिस्ट कोच हैं, लेकिन शुरुआत में पर्यटकों के अभाव में सिर्फ एक कोच ही संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

रेलवे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मैलानी-नानपारा मीटरगेज खंड पर मैलानी से बिछिया तक टूरिस्ट पैसेंजर ट्रेन में जोड़कर एक एसी टूरिस्ट कोच से दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों की सैर करा रहा है। इस कोच में आम दिनों में पर्यटकों का अभाव रहता है। इसे देखते हुए रेलवे ने पिछले दिनों व्यापक प्रचार-प्रसार किया था।
विज्ञापन

शायद इसी का असर हुआ कि पर्यटकों का रुझान बढ़ा और 29 जून तक कोच की सभी सीटें ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से फुल हो गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। पता चला है कि सीटें फुल हो जाने से बुकिंग विंडो पर टिकट बुक कराने आ रहे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है और टूरिस्ट कोच से जंगल की सैर की उनकी हसरत पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
15 अगस्त, 2021 में आए थे दो टूरिस्ट कोच
मध्य प्रदेश में पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर महू कोचिंग काॅम्पलेक्स में बनकर मीटरगेज के दो एसी टूरिस्ट कोच 15 अगस्त, 2021 मैलानी पहुंचे थे। इसके बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर वर्चुअली छह जनवरी, 2022 को मैलानी-बिछिया टूरिस्ट पैसेंजर में जुड़े कोच का उद्घाटन किया था। रेलवे ने उद्घाटन के दिन पर्यटकों को बुके भेंट कर उनका सम्मान भी किया था। शुरू में दो कोच जाते थे, लेकिन पर्यटकों के अभाव में बाद में एक कोच ही पर्यटन के लिए जाने लगा, जोकि अब भी जा रहा है।
0000
यार्ड में खड़ा है एक और कोच
यहां दो टूरिस्ट कोच आए थे, लेकिन पर्यटकों के अभाव में एक कोच ही भेजा जाने लगा। लिहाजा, एक कोच अब भी यार्ड में यहां खड़ा है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे को अगले साल जून में दोनों कोच लगाने चाहिए, ताकि कोई पर्यटक निराश न हो और रेलवे को भी अच्छा राजस्व मिल सके।
0000
शनिवार, रविवार को जाता है कोच
एसी टूरिस्ट कोच ट्रेन नंबर 52260 मैलानी-बिछिया टूरिस्ट पैसेंजर में जुड़कर प्रत्येक शनिवार और रविवार को जाता है। यह ट्रेन मैलानी से सुबह 06:05 बजे छूटकर 10:30 बजे बिछिया पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 52259 बिछिया से 11:45 बजे छूटकर शाम 04:10 बजे मैलानी पहुंचती है।
000
107 किमी का सफर, 265 रुपये है किराया
टूरिस्ट कोच से पर्यटक मैलानी से बिछिया तक 107 किमी का सफर करते हैं। मैलानी से बिछिया तक इसका किराया एसी चेयरकार के बराबर 265 रुपये है। रास्ते में भीरा, पलिया, दुधवा, बेलरायां, तिकुनिया, खैरटिया बांध रोड, मंझरा पूरब स्टेशन पड़ते हैं। पर्यटकों को कोच में लगी बड़ी खिड़कियों के शीशे से प्रकृति के मनोहारी दृश्यों, वन्यजीवों और जैव विविधताओं के दर्शन होते हैं। कोच की क्षमता 60 यात्रियों की है। बैठने के लिए सोफानुमा सीटें हैं।

000
मैलानी-दुधवा हैरिटेज मीटर गेज पर संचालित वातानुकूलित टूरिस्ट कोच से दुधवा नेशनल पार्क के जंगल की सैर के प्रति पर्यटकों व विशेष तौर पर स्कूली बच्चों का रुझान बढ़ा है। इस विशेष ट्रेन सेवा के व्यापक प्रचार, ग्रीष्मकालीन अवकाश तथा रेल मार्ग में पड़ने वाले प्राकृतिक मनोरम दृश्यों ने बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया है। इसी से 29 जून तक कोच की सभी सीटें फुल हैं।
महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed