फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The title match will be held today between the teams of Gorakhpur and Kushinagar

Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर व कुशीनगर की टीमों के बीच आज होगा खिताबी मुकाबला

Sat, 15 Nov 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 15 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The title match will be held today between the teams of Gorakhpur and Kushinagar
मैदान पर गोल के लिए जद्दोजहद करते खिलाड़ी।संवाद
सिंगाही। कस्बे में आयोजित राज्य स्तरीय महारानी सुरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को 102वां सेमीफाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। गोरखपुर और कुशीनगर पड़रौना की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के महामंत्री शिखर तिवारी ने बताया की खिताबी भिड़ंत रविवार को होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता राज राजेश्वर सिंह पहुंचे। टूर्नामेंट कमेटी ने बैज लगाकर व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए फुटबॉल पर किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। यहां पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर ने अमन स्पोर्टिंग क्लब सिंगाही को 3-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दसवें मिनट में अफजल, 44वें मिनट में अब्दुल और 72वें मिनट में सैफ ने गोल दागा।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में बनारस हॉस्टल और कुशीनगर पड़रौना के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बनारस के अवसाफ ने 32वें मिनट में बढ़त बनाई, जबकि 61वें मिनट में गजेंद्र ने कुशीनगर को बराबरी दिलाई। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहने पर मैच पेनाल्टी में गया, जहां कुशीनगर ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबलों के मौके पर पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा, टूर्नामेंट कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. एनयू खान, डॉ. एमआर सेठी, महामंत्री शिखर तिवारी, किरण शाह, आशीष भंडारी, पराक्रम शाह, जितेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री शंकर दयाल अवस्थी, दीपक सोनी, दिलीप गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed