{"_id":"68adf71b577bb6472c0b12c2","slug":"the-tigress-attacked-the-herd-and-killed-three-goats-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-154160-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: झुंड पर हमला कर बाघिन ने तीन बकरियों को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: झुंड पर हमला कर बाघिन ने तीन बकरियों को मारा
विज्ञापन
बकरी के शव की जांच करती पशु चिकित्सकों की टीम,साथ में वन कर्मी। स्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज। मैलानी और गोला रेंज की सीमा पर पिछले पांच माह के अधिक समय से सक्रिय बरौंछा की बाघिन मंगलवार दोपहर सात किलोमीटर की दूरी तय कर गोला वन रेंज क्षेत्र के मूड़ा सरकटा गांव आबादी के पास पहुंची। जहां खेत में चर रही बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया और गांव निवासी ब्रजलाल समेत तीन बकरियों को मार डाला।
चरवाहों को शोर गुल मचाने के बावजूद वह बारी-बारी से दो को बकरियों को मुंह में दबोच कर गन्ने के खेत में ले गई। इस बीच हाथों में लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे खदेड़ दिया, जिससे एक बकरी का शव खेत में पड़ा रह गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने पगमार्क और एक बकरी का शव देखकर बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि की है।
टीम दो अन्य बकरियों के शव काफी देर तक तलाशती रही, जो बरामद नहीं हुए। इसके बाद टीम ने गोला पशु चिकित्सालय के डॉ. अमित कात्यायन से बकरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें हिंसक वन्यजीव के हमले में अत्यधिक रक्तस्राव और दम घुटने से बकरी की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
गांव के पास खेत में तेंदुआ दिखने से फैली दहशत
- वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
मझगईं/पलियाकलां। मझगईं वन रेंज के तहत बल्लीपुर गांव में एक खेत में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बताया जाता है कि आबादी के पास खेत में तेंदुआ दिखाई दिया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में वन विभाग ने अपनी तरफ से मौका मुआयना कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर दोपहर बाद से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पगडंडी पर दोनों तरफ गन्ने के खेत हैं। अचानक एक तरफ गन्ने के खेत से निकलकर दूसरी तरफ गन्ने के खेत में तेंदुए को घुसते देखा गया है। बताया जाता है कि उक्त वीडियो मझगईं वन रेंज के बल्लीपुर गांव का है। साथ ही बल्लीपुर गांव निवासी राममिलन के घर के पास खेत होने की बात कही गई है।
तेंदुआ आबादी के पास दिखने से ग्रामीणों में जहां दहशत फैल गई। वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम ने भी मौका मुआयना करते हुए आसपास छानबीन की। हालांकि अभी तेंदुए की दोबारा से मूवमेंट तो नहीं मिली है, फिर भी वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही इस ओर कांबिंग भी बढ़ा दी गई है।
खेतों के रास्ते पर बैठा दिखा बाघ, वन विभाग ने बताया तेंदुआ
सिंगाही। उत्तर खीरी-बेलरायां रेंज के फरदहिया गांव में सोमवार सुबह खेतों के रास्ते पर बाघ जैसा दिखने वाला जंगली जानवर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम करीब दो घंटे बाद पहुंची। इस बीच जंगली जानवर गन्ने के खेत में घुसकर छिप गया।
सुबह करीब आठ बजे जीत सिंह और गणेश के घरों के बीच से होकर नौरंगाबाद जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर कई ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते के बीचोबीच बाघ बैठा नजर आया। यह देखते ही ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए। वे भागकर गांव लौट आए। ग्रामीणों का कहना है, कि शोर-शराबा सुनकर बाघ गन्ने के खेत में जा छिपा है। सुबह से वहीं डेरा डाले है। इस संबंध में रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया, कि ग्रामीण जिस जानवर को बाघ बता रहे हैं, दरअसल वह एक बड़ा तेंदुआ है। मौके पर टीम तैनात है और उच्चाधिकारियों से पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई है। संवाद