फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tiger entered the house and attacked the calf, the homeowner was saved

Lakhimpur Kheri News: घर में घुसकर बाघ ने बछिया पर किया हमला, गृहस्वामी बचा

Tue, 19 Aug 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The tiger entered the house and attacked the calf, the homeowner was saved
मझगईं में घायल बछिया दिखाता ग्रामीण। संवाद
मझगईं। मझगईं के झन्नापार मोहल्ले में रविवार रात मुन्नालाल के घर में घुसकर कुत्ते का शिकार करने वाले बाघ की दहशत अभी लोग भूल नहीं पाए थे कि सोमवार रात करीब दस बजे मिशुर पंडित के घर बाघ ने बछिया पर हमला कर दिया। पास में ही चारपाई पर गृहस्वामी मिशुर भी लेटा था, जो हमले में बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

बछिया की गर्दन पकड़कर उसे ले जा रहे बाघ को देखकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने पटाखे दगाने के साथ ही आग जलाकर बछिया को बाघ से आजाद कराया। इसके बाद बाघ घर के सामने गन्ने के खेत में जाकर बैठ गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बाघ बछिया को ले जाने के लिए करीब ढाई घंटे घर के सामने खेत में बैठा रहा, जिससे मिशुर पंडित व उसके परिजनों ने पूरी रात जागकर काटी। हमले में बछिया गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, कस्बे के छब्बापुरवा निवासी अफसर अली के घर में बाघ घुस जाने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद बाघ भाग गया। गनीमत रही कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। दो दिन से लगातार बाघ के गांव के अंदर आकर हमला करने से लोगों में खौफ फैला हुआ है।

मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है और बाघिन होने का अनुमान लगाया गया है। स्टाफ को भेजकर निगरानी बढ़ा दी गई है। शाम तक कैमरे भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed