फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tiger dragged the bull and killed it

बैल को खींच ले गया बाघ और मार डाला

Wed, 11 Aug 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
The tiger dragged the bull and killed it
आबादी के निकट बाघ पहुंचने से लोगों में दहशत
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बा के निकटवर्ती बंगाली कॉलोनी गांव से सटे खेत में चरने के लिए खूंटे से बंधे एक पालतू बैल पर जंगल से निकले एक बाघ ने हमला कर दिया। बाघ बैल को घसीटकर जंगल किनारे बनी झाड़ियों में ले गया और मार डाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।
सोमवार की दोपहर दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के भीरा और मैलानी रेंज की सीमा से सटी बंगाली कॉलोनी गांव निवासी मदई अपने पालतू बैल को जंगल से सटे खेत में चरने के लिए खूंटे से बांध कर घर चला गया। इस बीच शाम करीब पांच बजे जंगल से निकले बाघ ने बैल पर हमला कर उसे मार डाला और उसे घसीटकर जंगल की झाड़ियों में ले जाकर निवाला बनाया। शाम को खेत पर पहुंचे मदई को खूंटे से बंधे पालतू बैल की जगह खून और बाघ के पगचिह्न दिखे तो उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने घटनास्थल से सटे जंगल और उल्ल नदी किनारे बैल की खोजबीन की, जहां भीरा रेंज की छैरासी बीट जंगल से सटी सीमा पर झाड़ियों में बैल का अधखाया शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे फॉरेस्टर आकाश खरवार और सुरेंद्र कुमार ने बैल के अधखाए शव और पगचिन्ह मिलने से बैल पर बाघ हमले की पुष्टि की है। आबादी के निकट बाघ के पालतू बैल पर हमले की घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीरा और मैलानी रेंज सीमा से सटे बंगाली कॉलोनी गांव के खेत में खूंटे से बंधे पालतू बैल पर बाघ हमले की सूचना मिली है। वन कर्मियों को बाघ की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग की ओर से पशु मालिक को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीणों से अपील है कि वे सतर्कता बरतें। - डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफर जोन
शाम होते ही बाघ की दहशत में बंद हो जाता है रास्ता
तिकुनिया। रमवापुर मार्ग पर गन्ने के खेतों में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। बाघ की दहशत के चलते शाम छह बजे से ही लोगों का इस रास्ते पर आवागमन इस मार्ग पर बंद हो जाता है। उत्तर निघासन रेंज बेलरायां रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि रात में वन विभाग की टीम रोड पर गश्त कर रही है। संवाद

बाघ की लोकेशन पता करने के लिए लगाए कैमरे
ममरी। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के गांव डोकरपुर में हमलावर बाघ की तलाश में वन विभाग ने नरवा नदी के समीप चार कैमरे लगाए हैं। गांव वालों का कहना है कि कमलेश पर हमला होने के बाद वन कर्मी वहां चार कैमरे लगाकर और गांव में बैठक करके चले गए थे। जब से वहां कोई नहीं पहुंचा है, जबकि बाघ अपना ठिकाना गन्ने और नरवा नदी की झाड़ी में बनाए हुए हैं जो किसी भी वक्त फिर हमला कर सकता है। उधर, डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा का कहना है कि वन कर्मी समय-समय पर गश्त कर रहे हैं। वह खुद मौके पर जाकर कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। अब तक बाघ की तस्वीर कैद नहीं हुई है, यदि खेतों में पद चिन्ह मिलते हैं, तो दिखवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed