फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tiger dragged away the granddaughter in front of her grandmother and killed her

Lakhimpur Kheri: दादी की आंखों के सामने पोती को खींच ले गया बाघ..., मार डाला; परिवार में कोहराम

Mon, 05 Aug 2024 03:56 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2024 03:56 PM IST
सार

बांकेगंज इलाके में किशोरी अपनी दादी के साथ घास काटने गई थी। वह जब घास का गट्ठर बना रही थी, तभी उस पर बाघ ने हमला कर दिया। यह देख दादी चीख पड़ी, लेकिन तब तक बाघ उसे जबड़े में दबाकर खींच ले गया। 

विज्ञापन
The tiger dragged away the granddaughter in front of her grandmother and killed her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज इलाके में गोला रेंज जंगल से सटे गांव बलारपुर के निकट दादी के साथ घास काटने गई एक किशोरी को बाघ जबड़े में दबाकर गन्ने के खेत में खींच ले गया। बाघ के हमले में किशोरी की मौत हो गई। दादी और ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ किशोरी का शव छोड़ कर भाग गया।

विज्ञापन


दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज जंगल से सटे गांव बलारपुर निवासी महिला रामवती अपनी 13 वर्षीय पोती जानकी के साथ शनिवार को दोपहर बाद शाम चार बजे गन्ने के खेत के किनारे घास काटने गई थीं। रामवती खेत के किनारे घास काट रही थी और उनकी पोती जानकी घास का गट्ठर बना रही थी। 
विज्ञापन


इसी बीच खेत में घात लगाकर बैठे बाघ ने खेत से निकलकर किशोरी को अपने जबड़ों में दबोच लिया और दादी के सामने ही उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। रामवती के शोर मचाने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और किशोरी के पिता राकेश लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े और जान की परवाह किए बिना शोर मचाते हुए गन्ने के खेतों में घुस पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को जबड़े में दबाए बैठा बाघ 
ग्रामीणों ने देखा कि बाघ किशोरी को जबड़े में दबाए बैठा था। पिता और ग्रामीणों के डंडे फटकारने और शोर मचाने पर बाघ किशोरी को छोड़ कर भाग गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता राकेश पुत्री के शव को गन्ने के खेत से निकालकर बाहर लाए और वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के हमले में किशोरी की मौत की पुष्टि की है। थाना मैलानी पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति गुस्सा
बाघ के हमले में किशोरी की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंची वन कर्मियों की टीम को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। मृतक किशोरी की दादी रामवती, पिता राकेश टीम को देख गुस्से में आ गए और उनसे बाघ को पकड़ने की बात कही। ग्रामीणों के समझाने-बुझाने के बाद दादी वहां से हट गईं और पोती के शव को देखकर दहाड़े मारकर उसे एक टक निहारती रहीं।

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल ने बताया कि बलारपुर गांव में बाघ के एक किशोरी पर हमला करने की सूचना मिली है। इस हमले में किशोरी की मौत हुई है। घटना दुखद है। मौके पर वन कर्मियों की टीम भेजी गई है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को आगाह किया है कि बाघ अभी आस-पास हो सकता है इसलिए वे अकेले खेतों की ओर न जाएं। समूह बनाकर शोर मचाते हुए जाएं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed