फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The throne has changed, the picture has changed, Yogi has changed the fate of UP.

तख्त बदला है, तस्वीर बदली है, योगी ने यूपी की तकदीर बदली है

Thu, 23 Dec 2021 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
The throne has changed, the picture has changed, Yogi has changed the fate of UP.
गोला के युवा सम्मेलन में बोलते परिवहन मंत्री अशोक कटारिया।
भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में अशोक कटारिया ने सपा-कांग्रेस को घेरा
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। श्रीराजेंद्र गिरि स्टेडियम में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने जहां युवाओं में जोश भरा वहीं सपा, कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। परिवहन मंत्री ने कहा वक्त बदला है, तस्वीर बदली है, योगी जी ने उत्तर प्रदेश की तकदीर बदली है।
स्टेडियम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में हुए युवा सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा विधायकों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री को फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। संचालन शैलेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने इस मौके पर कहा उत्तर प्रदेश तुलसी, कबीर, आजाद, भगत, रानी लक्ष्मीबाई, श्रीराम और श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है। सपा-बसपा ने महापुरुषों को अपमानित करने का काम किया है। सपा सरकार में सड़कों पर बहन बेटियों का निकलना मुश्किल था। प्रदेश में गुंडे, माफिया और अपराधी थाना चलाते थे। तख्त बदला है, तस्वीर बदली है योगी जी ने उत्तर प्रदेश की तकदीर बदली है। परिवहन मंत्री ने मिस्ड कॉल कर भाजपा की सदस्यता लेने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा सम्मेलन में विधायक अरविंद गिरि, रोमी साहनी, सोनू सिंह, शशांक वर्मा, योगेश वर्मा, सौरभ भूषण शर्मा, नितिन मित्तल, ज्योतिर्मयी बरतरिया, हिंदू युवा वाहिनी जिला प्रभारी विपिन मिश्र, निखिल मणि त्रिपाठी, अवधेश मिश्र, स्वप्निल शुक्ला, पंकज बाजपेई आदि मौजूद रहे।
परिवहन मंत्री ने किया गो पूजन और भगवान शिव का जलाभिषेक
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया 12:00 बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के कार्यालय पहुंचे और विजय महेश्वरी, विनोद वर्मा, शत्रुघ्न मिश्र, सुधीर अवस्थी, धीरज बाजपेई, रविंद्र कटियार आदि से मुलाकात की। गोशाला में गो पूजन किया। पौराणिक शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
मैलानी में रोडवेज बस अड्डा बनवाने की मांग
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी और भाजपा नेत्री गुरमीत कौर ने मैलानी में रोडवेज बस अड्डा बनवाने और मैलानी से गोला होते हुए बनारस की बस सेवा चालू कराने की मांग की।

पुलिस ने सपाइयों को हिरासत में लिया
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के कार्यक्रम से पहले कोतवाली पुलिस ने सपा यूथ बिग्रेड के जिला महामंत्री पंकज लाला, रजत गुप्ता, प्रभात गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि कार्यक्रम के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed