{"_id":"586a57af4f1c1b0252158653","slug":"the-third-day-in-the-tharu-village-blera-rundi-harvest-the-wild-elephants","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीसरे दिन थारू गांव बलेरा में जंगली हाथियों ने रौंदी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन थारू गांव बलेरा में जंगली हाथियों ने रौंदी फसल
अमर उजाला ब्यूरो चंदनचौकी।
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
उत्पात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
थारू इलाके के कई गांवों में बीते कई दिनों से जंगली हाथियों द्वारा जमकर उत्पात मचाया जा रहा है। आए दिन हाथियों द्वारा ग्रामीणों की फसलों को तहस- नहस किया जा रहा है। हाथियों द्वारा लगातार तीसरे दिन बलेरा गांव को निशाना बनाते हुए कई किसानों की फसलें उजाड़ दीं। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से जंगली हाथियों द्वारा थारू क्षेत्र के कई गांवों में लगातार फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जंगली हाथियों का कहर जारी है। जंगली हाथियों ने तीसरे दिन थारू ग्राम बलेरा को अपना निशाना बनाते हुए वहाँ के कई किसानों की खेतों में खड़ी गन्ने और गेहूं की फसल उजाड़ दी। दुधवा पार्क के जंगल से निकले तीन दर्जन से ज्यादा जंगली हाथियों के झुंड ने थारु ग्राम बलेरा के खेतिहर इलाके में हमला बोल दिया और वहां के किसान पंडीलाल पुत्र मिट्ठू, बसंतलाल पुत्र जिक्की, राममिलन पुत्र रामनाथ, धनीराम पुत्र लालबहादुर सहित कई किसानों की फसल को खाकर और पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर डाला। इससे पहले भी ग्राम सूरमा, बजाही, भूडा और हिम्मत नगर में भी हाथियों ने फसलों को रौंदा है। हाथियों द्वारा लगातार किए जा रहे नुकसान से गुस्साए कई ग्रामीणों ने मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।