फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The thieves escaped after snatching the earrings of the woman

Lakhimpur Kheri News: महिला की झुमकी नोचकर उचक्के फरार

Tue, 15 Apr 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The thieves escaped after snatching the earrings of the woman
बिजुआ। चौकी क्षेत्र में औघड़ बाबा के स्थान के पास दो बाइक सवार युवक महिला के कान से झुमकी नोचकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

भीरा निवासी अमित कुमार राठौर मंगलवार को अपनी पत्नी ललिता के साथ बाइक से शादी में शामिल होने गोला जा रहे थे। गदियाना गांव के पास अचानक पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और ललिता राठौर के कान से एक सोने की झुमकी नोचकर फरार हो गए। अमित ने बाइक सवार लोगों का पीछा भी किया, लेकिन बाइक सवार नहर मार्ग से होकर फरार हो गए।

अमित कुमार ने गदियाना में अपने रिश्तेदारों को तथा बिजुआ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिजुआ चौकी प्रभारी बृजेश मौर्य मौके पर पहुंचे। संभावित जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए लेकिन उचक्कों का कोई सुराग नहीं लगा। भीरा एसओ सुनील कुमार मलिक ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed