{"_id":"67b4d48ee288bfbe5300be54","slug":"the-temperature-rose-by-four-degrees-in-six-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-139627-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छह दिन में चार डिग्री चढ़ा मौसम का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छह दिन में चार डिग्री चढ़ा मौसम का पारा
विज्ञापन
निकल रही तेज धूप, बाजार में खरीदारी को निकल रहे लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। लगातार चढ़ रहा मौसम का पारा लोगों को परेशान करने लगा है। हालात यह हैं कि पिछले छह दिन में ही मौसम का पारा चार डिग्री सेल्सियस चढ़ चुका है। अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, वहीं सुबह के वक्त और रात में हल्की ठंड हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई है।
फरवरी की शुरुआत होते ही तापमान में बढ़त शुरू हो गई थी। जनवरी में जहां अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा था, वहीं फरवरी की शुरुआत से ही यह 22 डिग्री सेल्सियस होने के साथ ही लगातार बढ़ता जा रहा है।
बीती 13 फरवरी को जिले में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था, जो छह दिन बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मंगलवार को दिन में गर्मी का एहसास बना रहा, हालांकि बीच में एक-दो बार हल्की बदली छाई, लेकिन बारिश के आसार नहीं बन पाए। शाम के वक्त तापमान गिरने से हल्की ठंड हो गई।
मौसम विभाग ने बुधवार को आंधी-तूफान के साथ ही बारिश होने की संभावना जताई है। गुरुवार को भी हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।
पिछले छह दिन में इस तरह रहा तापमान का हाल
दिन ::::: अधिकतम ::::: न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
13 फरवरी :::: 24.8 :::: 12
14 फरवरी ::::: 26.4 :::: 10.7
15 फरवरी ::::: 28.6 ::::: 10
16 फरवरी ::::: 28.6 ::::: 9.9
17 फरवरी :::::: 29 :::: 11.2
18 फरवरी ::::: 28.8 ::::: 13.2