{"_id":"68b88080651505bbab0f8c71","slug":"the-teams-of-pradhanpurva-jhala-naurangabad-and-rahimpurva-won-in-the-quarter-finals-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-154840-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: क्वार्टर फाइनल में प्रधानपुरवा, झाला, नौरंगाबाद और रहीमपुरवा की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: क्वार्टर फाइनल में प्रधानपुरवा, झाला, नौरंगाबाद और रहीमपुरवा की टीमें जीतीं
Wed, 03 Sep 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
मैदान में खेलती कबड्डी की टीमें। संवाद
सिंगाही। बावन द्वादशी के उपलक्ष्य में कबड्डी टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें प्रधानपुरवा, झाला, नौरंगाबाद और रहीमपुरवा की टीमें विजेता रहीं।
कस्बे में बृहस्पतिवार को होने वाले बावन द्वादशी महोत्सव के अवसर पर प्रो कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। आयोजन के चौथे दिन बुधवार को टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल हुआ। इस दौरान चार मैच खेले गए। इसमें पहला मैच खैरीगढ़ बनाम प्रधानपुरवा के बीच हुआ, जिसमें प्रधानपुरवा टीम 49-16 अंकों से मैच जीती। दूसरा मैच झाला झारखंड और सिंगाही अकादमी के मध्य खेला गया, जिसमें झाला ने 36-22 अंकों से जीत दर्ज की।
तीसरा मैच लखनऊ और नौरंगाबाद के बीच हुआ। इसमें नौरंगाबाद की टीम 67-50 अंकों से विजेता रही। चौथा मैच अमन स्पोर्टिंग क्लब सिंगाही और रहीमपुरवा अकादमी के मध्य खेला गया, जिसमें रहीमपुरवा की टीम 30-14 अंकों से जीतने में सफल रही।
विज्ञापन
टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अमन साहनी ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे।