फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The team investigated the impact of rail electrification on wildlife

चार हिस्सों में बंटकर टीम ने रेल विद्युतीकरण का वन्यजीवन पर प्रभाव की जांच की

Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The team investigated the impact of rail electrification on wildlife
बांकेगंज- मैलानी के बीच रेल ट्रैक पर जांच करती डब्ल्यूआईआई की टीम। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक सुंदरेशा के निर्देशन में बांकेगंज-मैलानी के बीच रेल विद्युतीकरण के लिए एनओसी जारी करने की प्रक्रिया में जांच करने आई टीम ने मंगलवार को चार हिस्सों में बंटकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

डब्ल्यूआईआई (भारतीय वन्यजीव संस्थान) देहरादून की 11 सदस्यीय जांच टीम के एक हिस्सा ने रेलवे ट्रैक के दाईं, दूसरा बाईं और तीसरा ट्रैक पर पैदल चलकर वन्यजीवों के मूवमेंट का अध्ययन किया। इस टीम के साथ स्थानीय वनाधिकार और वन कर्मी भी शामिल रहे। यह टीमें पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बांकेगंज-मैलानी के बीच जंगल से गुजरे रेल ट्रैक चैनेज नंबर 181.400 से 192.185 तक विद्युतीकरण से वन्यजीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, टीम का एक हिस्सा ड्रोन कैमरे के जरिए जंगल के घनत्व का आंकलन किया। बताते हैं कि इस टीम को बाघ, तेंदुआ, हाथी, भालू, चीतल, नीलगाय, बंदर आदि के मूवमेंट के निशान मिले हैं। जांच के अंतिम दिन मंगलवार को डब्ल्यूआईआई देहरादून से आई वैज्ञानिकों की टीम में शामिल एसपी गोयल, बिलाल हबीब और गौतम तालुकदार ने बांकेगंज-मैलानी के बीच 12 किलोमीटर जंगल से गुजरी रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए प्रत्येक बिंदु पर बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed